विधायकों के षिश्टमंडल ने राज्यपाल से भेंट की
5 Dariya News
श्रीनगर 21-Jul-2018
उप अध्यक्ष विधानसभा नजीर अहमद खान गुरेजी की अघ्यक्षता में आज एक 5 सदस्यीय षिश्टमंडल ने राजभवन में राज्यपाल एन एन वोहरा से भेंट की। षिश्टमंडल ने राज्यपाल से अनुसूचित जाति व जनजाति उम्मीदवारों की पदोन्नति में आरक्षण हेतु उच्च न्यायालय के निर्णय को लागू करने, उनके सम्बंधित निर्वाचन क्षेत्र में ई-टेडरिंग से छूट, डंगीथाल, दावर एवं अशोरा पुलों को शीघ्र निर्माण एवं स्थानीय लोगों एवं पर्यटकों के लिए मुश्कोघाटी द्वारा द्रास-गुरेज सडक खोलने का आग्रह किया। राज्यपाल ने षिश्टमंडल को आश्वासन दिया कि उनके द्वारा उजागर सभी मुद्दों पर पूरा ध्यान दिया जायेगा। षिश्टमंडल में विधायक गूल अरनास, एजाज अहमद खान, विधायक कारिगल असगर अली करबलाई, विधायक चनैनी दीनानाथ एवं विधायक नोबरा देलदन नमग्याल।