5 Dariya News

विधायक नैना सिंह चौटाला ने सुनी लोगों की समस्याएं

आर्थिक रूप से पिछड़े परिवार को दिया चैक, युवा नेता अर्जुन चौटाला रहे उनके साथ

5 Dariya News

डबवाली 20-Jul-2018

डबवाली की विधायक नैना सिंह चौटाला ने आज डबवाली हलका में कई कार्यक्रमों में शिरकत करते हुए हलका के गांव चौटाला, मांगेआना व हस्सू गांवों में कई जगह शोक व्यक्त किया। सबसे पहले विधायक नैना सिंह चौटाला गांव चौटाला पहुंचे व ग्रामीणों से मिले। वहां उन्होंने कई जगह महिलाओं से भी मिलकर उनकी समस्याएं जानी। जरूरतमंद परिवारों की कई महिलाओं ने विधायक से मदद की गुहार लगाई जिस पर विधायक नैना चौटाला ने उनकी मदद करने का आश्वासन दिया व इस बारे में अधिकारियों से बात करने की बात भी कही।विधायक नैना सिंह चौटाला ने कहा कि भविष्य में आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों के लिए अन्य कार्यक्रम चलाएं जाएंगे जिससे कि उनको कोई सहायता मिल सके। उन्होंने बेटियों की शिक्षा पर बल देते हुए ग्रामीण महिलाओं से इस ओर ध्यान देने को कहा। इस मौके पर उन्होंने गांव लौहगढ के गुरजंट सिंह पुत्र भोला सिंह को 10 हजार का चैक देते हुए आर्थिक मदद की। इस मौके पर गांव चौटाला में युवा नेता अर्जुन चौटाला भी विधायक नैना चौटाला के साथ रहकर लोगों से मिले व समस्याएं सुनी। अर्जुन चौटाला ने कहा कि गांव चौटाला की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर हल करने का प्रयास रहता है। इस मौके पर पूर्व विधायक डा. सीता राम भी मौजूद रहे।इस मौके पर पूर्व विधायक डा. सीता राम, महिला विंग की जिलाध्यक्षा कृष्णा फौगाट, हल्का प्रधान सर्वजीत मसीतां, प्रदीप गोदारा, जोन इंचार्ज महेन्द्र डूडी, एस.जी.पी.सी. मैम्बर जगसीर मांगेआना, पूर्व चेयरमैन आत्मा राम सूढा, ब्लाक समिति मैैम्बर शमशेर सहारण चौटाला, युवा गुरबाज सिंह, पूर्व सरपंच आत्मा राम, विनोद सरपंच प्रतिनिधि, मदन लाल घिंटाला, अमर सिंह पंच, बबलू अरोड़ा, पवन लकेसर, ब्लाक समिति मैम्बर रणदीप सिंह मटदादू, राजबीर डबवाली, भोला सिंह पूर्व सरपंच, मनजीत सिंह पन्नीवाला रूलदू, पूर्व सरपंच मलिकपुरा गुरवचन सिंह, गुरमीत सिंह सरपंच मलिकपुरा, चरणजीत देसूजोधा, गुरचरण चन्नी, लीला सिंह, दलबारा सिंह, दीपी, बिटटू मौजगढ आदि मौजूद थे।