डिप्टी कमिशनर मानसा ने सिविल अस्पताल मानसा में डोप टैस्ट के लिए तैयार किए गए कमरे का निरीक्षण किया
5 Dariya News
मानसा 12-Jul-2018
पंजाब सरकार की ओर से चलाए गए मिशन तंदरूस्त पंजाब के तहत चलाई गई नशा रोकू मुहिम में योगदान डालते हुए सिविल अस्पताल मानसा में डोप टैस्ट के लिए तैयार किए गए कमरे का निरीक्षण मानसा के डिप्टी कमिशनर बलविंदर सिंह धालीवाल ने किया । इस दौरान श्री धालीवाल ने डोप टैस्ट के लिए किए गए प्रबंधकों पर तस्सली प्रगट करते हुए कहा कि सिविल अस्पताल में टैस्ट करवाने आने वाले लोगों को किसी भी किस्म की कोई परेशानी नही आनी चाहिए । उन्होनें कहा कि हर एक व्यक्ति की मुशिकल का पहल के आधार पर ख्याल रखा जाना चाहिए । इस उपराल की शलाघा करते हुए डिप्टी कमिशनर ने कहा कि लोगों की तंदरूस्ती और नशे की रोकथाम के लिए पंजाब सरकार की तरफ से चलाई गई मुहिम में ऐसे प्रबंध किए जाने शलाघा योग्य है। जिस से पंजाब को तंदरूस्त बनाया जा सकें । सीनियर मेडिकल अफसर श्री रणजीत राय ने बताया कि सिविल सर्जन मानसा डाक्टर लाल चंद ठुकराल की अगुवाई में यह कमरा तैयार किया गया है। जिस में टैस्ट से लेकर सेंपल तक सब कुछ सी सी टी वी कैमरे की निगरानी में है। उनहोनें कहा कि सी सी टी वी कैमरे की निगरानी वाला यह अब तक का सूबे में सबसे पहला डोप टैस्ट रूम है। इस मौके सहायक कमिशनर श्री ओम प्रकाश, डाक्टर सुषमा, विजय कुमार एल टी और सेहत विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित थे ।