5 Dariya News

एफसीएसएंडसीए आयुक्त सचिव ने जम्मू शहर से तेल डिपूओं को स्थानातंरित करने की स्थिति की समीक्षा की

5 Dariya News

श्रीनगर 07-Jul-2018

खाद्य, नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता मामले  (एफसीएसएंडसीए) विभाग के आयुक्त सचिव डॉ अब्दुल रशीद ने आज एक बैठक आयोजित कर जम्मू शहर के आबादी वाले क्षेत्रों से तेल के डिपूओं को अपने बाहरी इलाकों में एक वैकल्पिक स्थल पर स्थानातंरित करने की स्थिति की समीक्षा की। इस अवसर पर तेल विपणन कम्पनियों के राज्य स्तरीय समन्वयक राजीव यादव ने आयुक्त सचिव को तेल डिपूओं के स्थानातंरण की प्रगति के बारे में जानकारी दी। आयुक्त सचिव ने अधिकारियों का जम्मू से तेल डिपूओं को  आवासीय क्षेत्रों के बाहर स्थानातंरित करने के लिए सही भूमि की पहचान की प्रक्रिया में तेजी लाने और राजस्व अधिकारियों के समक्ष इस मुद्दे को उठाने के निर्देश दिये। बैठक के दौरान आयुक्त सचिव ने तेल विपणन कम्पनियों (ओएमसी) को  विषेश रूप से कश्मीर घाटी में पैट्रोलियम उत्पादों का पर्याप्त भंडार रखने के निर्देश दिये। उन्होंने ओएमसी के प्रतिनिधि तथा विभागों के अधिकारियों को सम्पर्णभाव से कार्य कर विभिन्न चालु परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश भी दिये। एफसीएसएंडसीए निदेशक जम्मू आर ए इंकलाबी, राज्य स्तरीय समन्वयक आईओसीएल जम्मू राजीव यादव, एलएमडी के सयंुक्त नियंत्रक वी एस सम्बयाल,उप निदेशक (आपूर्ति) जोगिन्द्र सिंह जसरोटिया, एलएमडी उप नियत्रंक मनोज प्रभाकर तथा तेल विपणन कम्पनियों के अन्य वरिश्ठ अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।