5 Dariya News

वानी की बरसी से पहले अलगाववादी नेता हिरासत में

5 Dariya News

श्रीगनर 06-Jul-2018

हिजबुल कमांडर बुरहान वानी की मौत के 8 जुलाई को दो वर्ष पूरे होने पर अलगाववादियों द्वारा आहूत बंद के मद्देनजर यहां दो अलगाववादी नेताओं को हिरासत में लिया गया। हुर्रियत नेता मीरवाइज उमर फारूक को उनके निगीन स्थित आवास में नजरबंद कर दिया गया। जेकेएलएफ के नेता यासीन मलिक को निवारक हिरासत में लिया गया है और पुलिस थाने भेजा गया है। संयुक्त प्रतिरोध नेतृत्व (जेआरएल) की अध्यक्षता करने वाले सैयद अली शाह गिलानी, मीरवाइज उमर और यासीन मलिक ने रविवार को कश्मीर घाटी में बंद का आह्वान किया है। वानी 8 जुलाई 2016 को अनंतनाग में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मारा गया था।