कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व में गैर-सहायता प्राप्त प्राईवेट कॉलेजों के 10 लाख विद्यार्थी शुरु करेंगे नशों खि़लाफ़ मुहिम
5 Dariya News
चंडीगढ़ 05-Jul-2018
पंजाब के 1500 $गैर-सहायता प्राप्त कॉलेजों के तकरीबन 10 लाख विद्यार्थी कभी भी नशा न करने का जल्द संकल्प लेंगे और वे मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व में नशों के खि़लाफ़ मुहिम भी शुरु करेंगे।यहां गुरूवार को मुख्यमंत्री के साथ बैठक के बाद राज्यभर के गैर-सहायता प्राप्त प्राईवेट कॉलेजों की जुआइंट एक्शन कमेटी (जेएसी) के एक प्रतिनिधिमंडल ने यह ऐलान किया।कांग्रेसी नेता और जेएसी के चेयरमैन अश्वनी सेखड़ी के नेतृत्व में पहुँचे इस प्रतिनिधमंडल ने एस.सी. पोस्ट -मैट्रिक स्कॉलरशिप के बकाए जारी करने संबंधी कैबिनेट के फ़ैसले के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया।मुख्यमंत्री ने उनकी तरफ से तैयार किया एक पोस्टर भी रिलीज किया, जो राज्य में नशों की समस्या को उजागर करता था। यह पोस्टर नौजवानों के सपने 'साडा ख़्वाब, नशा मुक्त पंजाब को प्रस्तुत करता था।मुख्यमंत्री ने उनके उद्यम का स्वागत किया और उनको पंजाब सरकार की नशों के खि़लाफ़ जंग में सक्रिय भूमिका निभाने की विनती की। उन्होंने कहा कि नशा-मुक्त पंजाब के सपने को पूरा करने में नौजवान वर्ग अहम भूमिका निभा सकता है।श्री सेखड़ी ने कहा कि नशा-मुक्त पंजाब के लिए जेएसी गर्मजोशी से काम करेगी और यह लहर मुकम्मल तौर पर ग़ैर-राजनीतिक होगी।