5 Dariya News

श्री अमरनाथ जी यात्रा दूसरे दिन भी निलम्बित की गई

राज्यपाल कल बालटाल तथा शिविर का दौरा करेंगे

5 Dariya News

श्रीनगर 05-Jul-2018

यात्रा क्षेत्र में लगातार बारिश के चलते रेल पत्थरी और बरारी मार्ग के बीच भूस्खलन और पत्थरों के गिरने की वजह से बालटाल और पहलगाम दोनों मार्गो के माध्यम से यात्रा दूसरे दिन के लिए निलम्बित की गई है। हालांकि दोनों मार्गों पर सीमित हेलीकाप्टर सेवाएं काम करती हैं। श्री अमरनाथ जी यात्रा के 8वें दिन 7450 यात्रियों ने माथा टेका तथा अब तक 68202 यात्रियों ने पवित्र गुफा में शिवलिंग के दर्शन किये हैं। आधार शिविर नुनवान तथा बालटाल दोनों में गिरते पत्थरों, भूस्खलन और यात्रियों के संचय की घटनाओं के मद्देनजर श्राईन बोर्ड के सीईओ ने कल जम्मू से पहुंचने वाली यात्रा को रोकने के निर्णय की घोशणा की तथा यात्रियों को तदानुसार अपनी योजनाएं बनाने की सलाह दी। खराब मौसम, गिरते पत्थरों आदि के कारण बालटाल, नुनवान, शेशनाग तथा पंजतरणी शिविरों में यात्रियों की बडी संख्या को देखते हुए श्राईन बोर्ड के अध्यक्ष राज्यपाल एन.एन. वोहरा जम्मू की अपनी पूर्व निर्धारित यात्रा को रद्ध कर कल इन शिविरों का दौरा करेंगे।