मंडलायुक्त ने मुबारक मंडी कम्पलैक्स का दौरा किया
5 Dariya News
श्रीनगर 04-Jul-2018
मंडलायुक्त जम्मू संजीव वर्मा ने आज मुबारक मंडी कम्पलैक्स, जहां मुरम्मत कार्य प्रगति पर है, का दौरा किया। उन्होंने कार्य की गति का निरीक्षण किया और सम्बंधित अधिकारियों से कार्यान्वयन और सम्बंधित कार्यों का विवरण मांगा। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को कार्य की गति में तेजी लाने के निर्देश दिये ताकि मुरम्मत कार्यों को समय पर पूरा किया जा सके। उन्होंने स्मारक की मुरम्मत में शामिल संरक्षण कार्य पर बल दिया ताकि इसे पर्यटक आकर्शण के लिए एक डोगरा विरासत स्थल के रूप में विकसित किया जा सके।