5 Dariya News

कई प्रतिनिधिमंडल सलाहकार खुर्शीद अहमद गनई से मिले

5 Dariya News

श्रीनगर 03-Jul-2018

कई तिनिधिमंडलों ने आज राज्यपाल के सलाहकार खुर्शीद अहमद गनई से मुलाकात कर अपनी समस्याओं के यथाशीघ्र निवारण की मांग की। आगंनवाडी कार्यकर्ताओं, पीएचई विभाग के नीड-बेसड कार्यकर्ताओं, अनंतनाग, कमरवाडी के  स्थानीय लोगों, एमएमपीएचडब्ल्यू कार्यकर्ताओं, जेकेटीडीसी कर्मचारी संघ तथा पर्यटन पेशेवराना संस्था सहित प्रतिनिधिमंडलों ने अपने समक्ष आने वाले कई मुद्दों को उठाया तथा इनके निवारण की मांग की। इस अवसर पर सलाहकार ने प्रतिनिधिमंडलों को ध्यानपूर्वक सुना तथा उन्हें आश्वासन दिया कि वह उनकी मांगों पर विचार करेंगे तथा उनकी सभी जायजा चिंताओं का समाधान करेंगे।