भारतीय प्रैस परिशद सदस्यों ने सूचना निदेशक के साथ बातचीत की
5 Dariya News
श्रीनगर 02-Jul-2018
भारतीय प्रैस परिशद (पीसीएम) के तीन सदस्यी पैनल में आज सुबह सूचना एवं जनसम्पर्क निदेषक तारिक अहमद जरगर से भेंट कर जम्मू व कश्मीर में मिडिया परिदृश्य से सम्बंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।संयुक्त निदेशक सूचना (मुख्यालय) साजिद येहाया नकाश तथा विभाग के अन्य अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे। प्रभात कुमार, अशोक उपाध्याय तथा प्रो. सुशमा यादव सहित पीसीआई सदस्यों ने रविवार को यहां पहुंचकर जम्मू व कश्मीर में मिडिया परिदृश्य तथा राज्य में पत्रकारों से समक्ष आने वाली चुनौतियों की सीधी जानकारी ली।सूचना निदेशक ने पीसीआई के पैनल को डीआईपीआर की कार्यप्रणाली तथा जम्मू व कश्मीर में मिडिया संस्थाओं की सुचारू कार्यप्रणाली तथा इसके विकास और कार्यरत पत्रकारों की सुविधा के लिए राज्य सरकार द्वारा उठाये गये कदमों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।पीसीआई पैनल ने डीआईपीआर से कार्यरत पत्रकारों के लिए एक कल्याण योजना बनाने, स्वास्थ्य बीमा, पेंशन योजना तथा यात्रा छूट सहित मिडिया समुदाय के लिए उपलब्ध सुविधाओं को मजबूत बनाने के लिए कहा।समिति के सदस्य राज्य के अपने दौरे के दौरान राज्यपाल तथा अन्य राज्य सरकारी कर्मचारियों के अलावा मिडिया समुदाय के प्रतिनिधियों से मिलेंगे।