5 Dariya News

मुख्य सचिव ने उपायुक्तों को बाढ़ स्थिति की निगरानी, तुरंत प्रतिक्रिया के निर्देश दिये

5 Dariya News

श्रीनगर 30-Jun-2018

मुख्य सचिव बी.वी.आर सुब्रामनियम ने आज उपायुक्तों तथा जिला एसपी के साथ एक विडियो कांफ्रैन्स की अध्यक्षता कर राज्यभर के कुछ जिलों में लगातार बारिष के चलते बाढ़ जैसी स्थिति की तैयारियों की समीक्षा की। गृह प्रमुख सचिव, पीडब्ल्यु (आरएंडबी) आयुक्त/सचिव, पीएचई तथा आईएंडएफसी सचिव, सूचना सचिव, आपदा प्रबध्ंान, राहत, पुनर्वास एवं पुननिर्माण सचिव तथा अन्य वरिश्ठ अधिकारी बैठक में उपस्थित थे। मंडलायुक्त जम्मू ने विडियो कांफ्रैन्सिग के माध्यम से बैठक में भाग लिया। उपायुक्तों को निचले तथा संवेदनशील क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को बाढ़ की स्थिति के बारे में सतर्क करने तथा वर्तमान में निकासी के लिए तैयारी में रहने के लिए कहा है। उपायुक्तों/जिला एसपी को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये कि एक सक्षम नोडल अधिकारी की देखरेख में 24 घंटे काम करने वाले हैल्पलाईन नम्बर के साथ उनके मुख्यालयों, नियंत्रण कक्षों में अधिकारियों की स्थिति बनी रहे, वास्तिविक समय आधार पर जनता को सूचित करने हेतु अलर्ट सिस्टम स्थापित किया जाये, नागरिक, एसडीआरएफ तथा पुलिस की पर्याप्त जनशक्ति उपलब्ध हो, भोजन, पानी, औशधी, कम्बल जैसी मूलभूत सुविधाओं के साथ आश्रय तथा निकासी केन्द्र तैयार हों। 

मुख्य सचिव ने उपायुक्तों पर जोर दिया कि अधिक समन्वय और तालमेल के लिए सम्बंधित कार्यकारी लाईन विभाग/एजैंसी के साथ जिला आपदा कार्य योजना का ध्यानपूर्वक अध्ययन किया जाये।  इसके अतिरिक्त जिला एसपी को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया कि बाढ़ की स्थिति में स्थानांतरित लोगों की सम्पति और अन्य सामान की रक्षा की जाये। वित्तीय आयुक्त, राजस्व तथा सम्बंधित मंडलायुक्त के साथ जिले में समग्र आपदा प्रबंधन प्रयास से निपटने हेतु उपायुक्तों को तुरंत धन की परियोजना जरूरत बताने के निर्देश दिये गये। पीएचई, आईएंडएफसी के सचिव को लोगों द्वारा पेयजल से उपयोग से सम्बंधित आवश्यक सलाह जारी करने तथा पानी जमा हुए क्षेत्रों से जल निकासी के लिए कदम उठाने के निर्देश दिये गये।