5 Dariya News

पंजाब में शुरू होंगे गतका प्रशिक्षण केंद्र, गुरू हरसहाए में पहले गतका प्रशिक्षण केंद्र खोलने का ऐलान- राणा गुरमीत सिंह सोढी

नैशनल गतका एसोसिएशन की तरफ से राणा सोढी ‘शिरोमणि खेल प्रोमोटर’ अवार्ड से सम्मानित

5 Dariya News

फिरोज़पुर 29-Jun-2018

गतका विरासत की पुरातन खेल है जो खिलाडिय़ों को विरासत और सभ्याचार के साथ जोड़ती है। इस लिए राज्य सरकार इस खेल को प्रफुल्लित करने के लिए पंजाब खेल विभाग के द्वारा प्रफुल्लित करने के लिए पंजाब में अलग अलग स्थानों पर गतका प्रशिक्षण केंद्र खोले जाएंगे जिससे बच्चे नशों और बुरी कुरीतियों से बचते हुए खेलों से जुड़ सकें।यह विचार आज यहाँ खेल और युवा सेवाएं मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी ने माता साहिब कौर पब्लिक स्कूल गुरूहरसहाए में नेशनल गतका एसोसिएशन ऑफ इंडिया और इंटरनेशनल सिख मार्शल आर्ट अकैडमी (इसमा) के सहयोग से तीन दिवसीय 8वीं नेशनल गतका चैंपियनशिप का उद्घाटन करते हुए किया।उन्होंने कहा कि मिशन तंदरुस्त पंजाब के अंतर्गत खिलाडिय़ों को शारीरक और मानसिक पक्ष से तंदरुस्त रखने के मकसद से राज्य सरकार खेल की तरफ अधिक से अधिक ध्यान दे रही है उन्होंने कहा कि खेल विभाग द्वारा गत्तके को पंजाब में ओैर प्रचलित करने के लिए हर स्कूल और कॉलेज में यह खेल शुरू करवाया जायेगा। उन्होंने इस खेल के विकास के लिए नेशनल गतका एसोसिएशन ऑफ इंडिया को अपने ऐच्छिक फंड में से 5 लाख रुपए देने का ऐलान करते हुए कहा कि बड़े मान वाली बात है कि इस स्व: रक्षक खेल के संस्थापक गुरू हरगोबिन्द साहिब के प्रकाश उत्सव पर राष्ट्रीय स्तर के गतका खेल मुकाबले पंजाब में करवाए जा रहे हैं। उन्होंने इस मौके पर ऐलान किया कि पंजाब का पहला गतका प्रशिक्षण केंद्र गुरूहरसहाए में शुरू किया जा रहा है।

इस मौके पर नेशनल गतका एसोसिएशन के प्रधान हरजीत सिंह ग्रेवाल ने इस राष्ट्रीय गतका चैंपियनशिप बारे जानकारी देते हुए बताया कि यह पहली बार है कि नेशनल गतका चैंपियनशिप में 14 राज्यों से गतका खिलाड़ी और महिला खिलाड़ी भाग ले रही हैं जिनमें हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, महाराष्ट्र, पांडीचेरी, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, उत्तर-प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटका, पंजाब, जम्मू और तेलंगाना राज्यों द्वारा सम्मिलन की जा रही है। इस मौके पर जिला खेल अफ़सर सुनील शर्मा ने बताया कि यह गतका चैपीअनशिप जिला गतका एसोसिएशन फिऱोज़पुर के प्रधान हरबीर सिंह की सरप्रस्ती अधीन करवाई जा रही है। उन्होंने बताया कि जिले के अंदर खेल स्टेडियमों के नवीनीकरण का काम युद्ध स्तर पर जारी है। खेल मंत्री की हिदायतों के अनुसार नौजवान पीड़ी में से योग्य खिलाडिय़ों की तलाश करने और उनको अंतरराष्ट्रीय स्तर के मुकाबलों के योग्य बनाने के लिए नई खेल नीति के अंतर्गत कार्यवाही जारी है।इस मौके पर दूसरो के अलावा गुरूहरदीप सिंह सोढी, लखबीर सिंह डी.एस.पी, आतमजीत सिंह, गुरदीप सिंह ढिल्लों, इसमा के वाइस चेयरमैन अवतार सिंह पटियाला, बलजीत सिंह सैनी, गुरमीत सिंह राजपुरा, नशीब सिंह संधू, रवि शर्मा, रवि दत्त चावला, शिन्दरपाल सिंह भोला, बूटा सिंह पंधू, एडवोकेट शविन्दर सिंह सिद्धू, सीमू पाशी, बिकरमजीत सिंह बेदी, सोनू मौंगा, दविन्दर सिंह जंग भी उपस्थित थे।