5 Dariya News

एसएसए शिक्षकों का वेतन मुददा विचाराधीन है- सरकार

सलाहकार बी बी व्यास ने विभिन्न विभागों की सम्पति स्थिति, नीधि आवश्यकता की समीक्षा की

5 Dariya News

श्रीनगर 27-Jun-2018

सरकार ने आज कहा कि एसएसए शिक्षकों के वेतन से सम्बंधित मुददों पर सक्रिय रूप से विचार किया जा रहा है। राज्यपाल के सलाहकार बी.बी व्यास ने यह जानकारी विभिन्न विभागों की सम्पति स्थिति तथा नीधि आवश्यकता की समीक्षा हेतु आज आयोजित एक बैठक में दी। वित्त प्रमुख सचिव नवीन के. चौधरी तथा वित्त विभाग के अन्य वरिश्ठ अधिकारी बैठक में उपस्थित थे। बैठक में बताया गया कि वित्त विभाग ने एसएसए शिक्षकों को वेतन वितरित करने के लिए पहले से ही 140 करोड़ रु. जारी किये हैं तथा इन शिक्षकों के वेतन से सम्बंधित मुददे सरकार के विचाराधीन हैं। बैठक में लिये गये अन्य निर्णयों में पीएमजीएसवाई सडकों के लिए 100 करोड़, जेल विभाग के लिए 8 करोड़, पुलिस कर्मियों की युनिफार्म के लिए गृह विभाग को 10 करोड़ तथा अन्य विभागों के लिए छोटी धनराशि जारी करना शामिल हैं। वित्त प्रमुख सचिव ने बैठक को बताया कि राज्य में चालू विकास कार्यों के लिए पर्याप्त संसाधन उपलब्ध हैं।