5 Dariya News

प्रो भीम सिंह राज्यपाल एन एन वोहरा से मिले

5 Dariya News

श्रीनगर 24-Jun-2018

जम्मू-कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी के मुख्य संरक्षक प्रो भीम सिंह के नेतृत्व में एक 5 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने आज राज्य भवन में राज्यपाल एन एन वोहरा से मुलाकात की। प्रो सिंह और उनके प्रतिनिधिमंडल ने राज्य में शांति तथा सामान्यता बहाल करने के लिए अपने मजबूत समर्थन का राज्यपाल को आश्वासन दिया। उन्होंने राज्य के हितों को बढ़ावा देने से संबंधित कई मामलों के संदर्भ को उठाया। प्रो सिंह ने राज्यपाल से जम्मू-कश्मीर संविधान के तहत कार्य करने का आग्रह किया और बहुत जल्द राज्य विधानसभा को भंग की जानी चाहिए, जिसके बाद वर्ष के अंत तक राज्य विधानसभा के चुनाव आयोजित किए जाने चाहिए।