5 Dariya News

योग दिवस पर दिल्ली में राजपथ पर उमड़ी भीड़

5 Dariya News

नई दिल्ली 21-Jun-2018

अंतर्राष्ट्रीय दिवस योग पर गुरुवार सुबह राजपथ और आसपास के पार्को में बड़ी संख्या में लोगों ने आसन किया।केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा, भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी और दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल सहित कई प्रमुख शख्सियतों ने योग किया।केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की महिला कमान ने राजपथ पर आत्मरक्षा तकनीक पेकीटी-तिरसिया काली का प्रदर्शन किया।आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता ने कहा कि राजपथ में हुए इन कार्यक्रमों में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और न ही दिल्ली सरकार का कोई मंत्री मौजूद था।केजरीवाल जल्द ही मधुमेह का इलाज कराने के लिए 10 दिनों के नैचुरोपैथी कोर्स के लिए बेंगलुरू जाने वाले हैं।केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर और दिल्ली भाजपा प्रमुख मनोज तिवारी ने आम जनता के साथ शाहदरा के एक पार्क में योग समारोह में भाग लिया।बैजल ने इस अवसर पर दिल्ली के लोगों को बधाई दी और कहा कि योग एक पूर्ण चिकित्सा प्रक्रिया है।उन्होंने ट्वीट कर कहा, योग के लाभ अनंत है। इसे अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं। यह हमारे शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है।