5 Dariya News

फिल्में भाषा, संस्कृति की दीवारें तोड़ती हैं : राज्यवर्धन सिंह राठौर

5 Dariya News

नई दिल्ली 19-Jun-2018

यूरोपीय संघ फिल्म महोत्सव का उद्घाटन करते हुए सूचना एवं प्रसारण मंत्री राज्यवर्धन राठौर ने यहां कहा कि फिल्में रंग और संस्कृति की बाधाओं को तोड़ सकती हैं। पीआईबी के एक बयान के अनुसार, राठौर ने सोमवार को समारोह का उद्घाटन किया, जहां 23 यूरोपीय देशों से 24 नवीनतम यूरोपीय फिल्में प्रदर्शित की जा रही हैं। इस महोत्सव का उद्घाटन स्लोवाकियाई फिल्म लिटिल हार्बर के प्रदर्शन के साथ हुआ। उन्होंने कहा कि भले ही फिल्म की भाषा समझ में न आए, फिल्म की भावना को समझा जा सकता है। इस महोत्सव का आयोजन डायरेक्टोरेट ऑफ फिल्म फेस्टिवल्स ने यूरीपीय संघ के प्रतिनिधिमंडल की साझेदारी के साथ किया है। यहां आस्ट्रिया, बेल्जियमस बुल्गारिया, क्रोएशिया, साइप्रस सहित अन्य यूरोपीय देशों की फिल्म दिखाई जा रही हैं। यह महोत्सव 31 अगस्त तक नई दिल्ली से होते हुए चेन्नई, पुणे, कोलकाता, जयपुर में आयोजित होगा।