जनसेवा मेरा दायित्व, कोई कसर नहीं छोडूंगा : दुष्यंत चौटाला
5 Dariya News
मंडी आदमपुर (हिसार) 19-Jun-2018
जनसेवा मेरा परम दायित्व है तथा जब से हिसार की जनता ने मुझे सांसद चुना है मेरी कोशिश रही है कि जनसेवा के कार्यों में कोई कोर कसर ना रहने दूं, हर जरूरतमंद के काम आ सकूँ। यह बात हिसार लोकसभा के सांसद दुष्यंत चौटाला ने मंडी आदमपुर में मंगलवार को स्थानीय किसान एग्रो इंडस्ट्रीज में पार्टी कार्यकर्ताओं और सरपंचों को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि आदमपुर विधानसभा के प्रति उनका दायित्व और भी बढक़र है क्योंकि आदमपुर मेरा ननिहाल भी है और यहां से जो लाड़-प्यार मुझे मिला है उसको कभी भूला नहीं सकता। उन्होंने अपनी सांसद निधि से आदमपुर विधानसभा के सदलपुर, चौधरीवाली, कोहली, मल्लापुर, बीड़, दड़ोली, भोडिया बिश्नोईयां, चूली खुर्द, फ्रांसी, जगान, कालीरावण, जाखोद खेड़ा, खारिया, कुतियावाली, लाडवी, सुंडावास, न्योलीखुर्द आदि 17 गांवों की पंचायतो को पानी के टैंकर वितरित किये।इनेलो सांसद ने कहा कि आदमपुर विधानसभा के राजस्थान के सीमावर्ती गॉवों में पीने के पानी की किल्लत चिंताजनक है तथा सरकार को इन गांवों में पानी को लेकर कोई ठोस योजना बनानी चाहिए। उन्होंने ग्रामीणों को 22 जून को हिसार में एसवाईएल के निर्माण को लेकर हिसार की अनाज मंडी में होने वाले जेल भरो आंदोलन में बढ़-चढक़र भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि एसवाईएल नहर हरियाणा की जीवन रेखा है तथा इनेलो प्रदेश की जनता को एसवाईएल का पानी हर हाल में दिलवाएगी। उल्लेखनीय है कि आदमपुर विधानसभा में इससे पहले भी सांसद एक दर्जन गांवों की पंचायतों को पानी के टैंकर उपलब्ध करवा चुके है। हलके के सरपंचों ने टेंकर उपलब्ध करवाने हेतु उनका आभार जताया। इस अवसर पर इनेलो नेता राजेश गोदारा, पूर्व जिला पार्षद सिद्धार्थ गोदारा, तरसेम गोयल, पूर्व चेयरमैन हनुमान बिश्नोई, अशोक यादव, जिला पार्षद रामप्रसाद गढ़वाल, अभिषेक बिश्नोई, जगदीश मोठसरा, प्रदीप पूनिया, मास्टर हरनाम सिंह, मास्टर दलबीर, राजा खीचड़, सरपंच दलीप मंडेरणा, चंद्रशेखर जाजूदा, सुग्रीव पंवार, सोनिया, कृष्ण पूनिया, सुभाष टाडा, मनोज शर्मा, महावीर जांगड़ा, रणवीर सिंह, प्रीतम महला, विकास बेनीवाल, प्रभु कस्वां, सज्जन डूडी, रामकुमार सहारण, देवेंद्र पहलवान, सुनील मुंड आदि मौजूद थे।
कुलदीप समर्थक 40 परिवार इनेलो में शामिल: आदमपुर हलके के गांव खैरमपुर में सांसद दुष्यंत चौटाला की उपस्थिति में कांग्रेस विधायक कुलदीप बिश्नोई के समर्थक रहे लगभग 40 परिवारों ने इनेलो में शामिल होने की घोषणा की। ये पिछले कई वर्षों से कुलदीप बिश्नोई के समर्थक रहे है। इनेलो में शामिल होने वालों में सुरजीत बिश्नोई, मोहनलाल फौजी, जगदीश गोदारा, मुकेश गोदारा, आत्मा राम बिश्नोई, राम सिंह फौजी, त्रिवेणी गोदारा, मनजीत बिश्नोई, सन्दीप बिश्नोई, ओम प्रकाश बिश्नोई, कृष्ण बिश्नोई, हंसराज बिश्नोई, हेतराम बिश्नोई थे। इनेलो में शामिल हुए लोगो ने कहा कि कांग्रेस विधायक कुलदीप बिश्नोई न तो आम लोगो से मिलते है और न ही किसी प्रकार की जनसमस्या का हल करवा पाते हं। जब कि इनेलो सांसद दुष्यंत चौटाला जब से सांसद बने है तब से निरंतर जनता के बीच रहते है और सडक़ से संसद तक लोगों की समस्या पुर जोर तरीके से उठाते है, सांसद दुष्यंत चौटाला की कार्यशैली और जनता के प्रति उनकी कर्तव्यपरायणता से प्रभावित होकर वे इनेलो में शामिल हो रहे है। इनेलो सांसद दुष्यंत चौटाला ने इनेलो में शामिल परिवारों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि उन्हें इनेलो में पूरा मानसम्मान दिया जाएगा।सांसद चौटाला ने कहा कि जब से वे सांसद बने है उनका प्रयास रहा है कि उनकी लोकसभा के प्रत्येक गांव को बिजली पानी की सुविधा मिले। गांव के लोगो ने सांसद से एक पानी के टैंकर की मांग की तो सांसद ने पीने के पानी की व्यवस्था के लिये एक पानी का टैंकर अपनी सांसद निधि से देने की घोषणा की। इस अवसर पर जुलाना से विधायक परमिंदर ढुल, उकलाना विधायक अनूप धानक, जिलाध्यक्ष राजेन्द्र लितानी, नरेश द्वारका व कृष्णा भट्टी सहित बहुत से इनेलो कार्यकर्ता उपस्थित थे।