5 Dariya News

कविन्द्र गुप्ता मट्टन में बनमास-मलमास उत्सव में शामिल हुए

श्री अमरनाथ जी यात्रा प्रबंधों का जायजा भी लिया

5 Dariya News

श्रीनगर 13-Jun-2018

उपमुख्यमंत्री कविन्द्र गुप्ता ने आज दक्षिण कश्मीर के मट्टन में ऐतिहासिक सूर्य मंदिर का दौरा कर मासिक बनमास-मलमास उत्सव, जो आज कुछ धार्मिक रिवाजों के साथ संपन्न हुआ, में भाग लिया। देशभर के हजारों श्रद्धालुओं ने इस समारोह में भाग लिया तथा सरोवर में स्नान कर अपने पूर्वजों को श्रद्धांजलि दी। उल्लेखनीय है कि यह विषेश उत्सव ढाई वर्श के उपरांत एक महीने के लिए मनाया जाता है तथा इस वर्श के उत्सव में देशभर से 1 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने भाग लिया है। उप मुख्यमंत्री ने मंदिर तथा गुरूद्वारा में माथा टेका और मंदिर प्रबंधन, गुरूद्वारा प्रबंधक समिति के सदस्यों तथा श्रद्धालुओं के साथ बातचीत कर प्रशासन द्वारा दी गई सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। अनंतनाग के उपायुक्त मोहम्मद युनस मलिक तथा प्रशासन के अन्य सम्बंधित अधिकारी दौरे के दौरान उपमुख्यमंत्री के साथ थे। इसके उपरांत उपमुख्यमंत्री ने शुरू होने वाली श्री अमरनाथ जी यात्रा के प्रबंधों से सम्बंधित जिला प्रशासन की एक बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने उपायुक्त (यात्रा अधिकारी) को सुचारू वार्शिक यात्रा के लिए सभी प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने एक सूनियोजित नीति तथा समन्वित मार्ग पर बल दिया ताकि इस वर्श की यात्रा का सफल बनाने हेतु सभी एजैंसियों को यात्रा में  शामिल किया जा सके।