5 Dariya News

अब्दुल गनी कोहली ने ईद के प्रबंधों का जायजा लिया

एएचडी 15 प्रतिशत की छूट पर पोल्ट्री उपलब्ध करवाएगा

5 Dariya News

श्रीनगर 14-Jun-2018

पशु, भेड़ तथा मछली पालन मंत्री अब्दुल गनी कोहली ने आज एक बैठक का आयोजन कर ईद उल फितर के अवसर पर कश्मीर में विभाग द्वारा पोल्ट्री सामग्री की सुचारू बिक्री हेतु किये गये प्रबंधों का जायजा लिया। मंत्री ने ईद उत्सवों को देखते हुए पशुपालन विभाग द्वारा किये जा रहे प्रबंधों का जायजा लिया। बैठक में बताया गया कि विभाग ने 10 मोबाईल बिक्री केन्द्रों सहित कश्मीर घाटी में लगभग 47 बिक्री केन्द्र कार्यशील बनाये हैं, जोकि उपभोक्ताओं को बाजार के दामों के मुकाबले 10 से 15 प्रतिशत तक सस्ती पोल्ट्री सामग्री उपलब्ध करवा रहा है। इसके अतिरिक्त बताया गया कि विभाग ने गावकदल, बारामुला तथा सोपोर में पूर्व वर्श में 3 बिक्री केन्द्रों का संचालन किया है। इसके अतिरिक्त बैठक में बताया गया कि विभाग के बाजार हस्तक्षेप के तहत लगभग 65000 पोल्ट्री की बिक्री होने की उम्मीद है, जिन्हें किसानों से 10 से 15 प्रतिशत के ऊंचे दाम पर खरीदकर उपभोक्ताओं को 10 से 15 प्रतिशत तक की छूट पर बेचा जाता है। इस कदम से उपभोक्ताओें और  किसानों के हितों की सुरक्षा होती है। मंत्री ने सभी सम्बंधितों से इन त्यौहार के समय में लोगोें की मांगों को पूरा करने तथा राज्य के दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए इन हस्तक्षेपों का लाभ सुनिश्चित करने का आग्रह किया। पशुपालन निदेशक कश्मीर डॉ. एम.वाई चापरू, मुर्गी पालन संयुक्त निदेशक कश्मीर डॉ. रियाज अहमद तथा विभाग के अन्य वरिश्ठ अधिकारी भी बैठक में उपस्थित थे।