5 Dariya News

राज्य में साहसिक पर्यटन को विकसित किया जाएगा : जय राम ठाकुर

5 Dariya News

मनाली 12-Jun-2018

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को विश्व का सर्वश्रेष्ठ साहसिक पर्यटन गंतव्य बनाने के लिए यहां मौजूद साहसिक पर्यटन की अपार क्षमता का पूरा दोहन किया जाएगा। वह आज कुल्लू जिले के सोलंग नाला में मनाली पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के एक समारोह को सम्बोधित कर रहे थे।पर्यटन मंत्री गोविन्द ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री जय राम ठाकुर के कुशल नेतृत्व में राज्य विश्व का प्रमुख पर्यटन गंतव्य बनने को तैयार है। ग्रेट खली के नाम से मशहूर दलीप सिंह राणा ने भी इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त किए। केन्द्रीय पर्यटन राज्य मंत्री श्री के.जे.अल्फांस, विधायक श्री सुरेन्द्र शोरी और श्री सुन्दर ठाकुर, उपायुक्त तथा पुलिस अधीक्षक कुल्लू सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।