5 Dariya News

मोहम्मद खलील बंड ने पांडुलिपियों, कलाकृतियों की प्रदर्शनी का दौरा किया

‘हमारे समृद्ध इतिहास का पता लगाने, हमें इससे जोडने का अवसर है’

5 Dariya News

श्रीनगर 10-Jun-2018

कृशि मंत्री मोहम्मद खलील बंड ने आज टूरिस्ट रिसैप्शन सैंटर श्रीनगर में इन दिनों आयोजित की जा रही इस्लामी कलाकृतियों तथा दुर्लभ कुरानिक पांडुलिपियों की बड़ी प्रदर्शनी का दौरा किया। इस 5 दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन  जम्मू व कश्मीर कला, संस्कृति एवं भाशा अकादमी द्वारा पर्यटन, पुस्तकालय, लेखागार, पुरातत्व तथा संग्रहालय निदेशालयों, इंटैक की कश्मीर शाखा, शाशवत आर्ट गैलरी, पीरजादा कोलेक्षन तथा हकीम कोलेक्षन के तत्वाधान से किया जा रहा है। प्रदर्शनी में कुरानिक कैलीग्राफी तथा वेल्लम पैनलों के विभिन्न कलात्मक रूपों को दर्शाने वाले दुर्लभ दस्तावेजों की एक बडी संख्या प्रदर्शित की गई। प्रदर्शनी में कुरानिक कैलीग्राफी तथा वेल्लम पैनलों की विभिन्न कलात्मक रूपों को दर्शाने वाले दुर्लभ दस्तावेजों की बडी संख्या को दर्शाया गया है। 

दुर्लभ दस्तावेजों तथा कलाकृतियों में गहरी दिलचस्पी दिखाते हुए कृशि मंत्री ने अधभुत ऐतिहासिक मुल्य के लिए प्रदर्शनियों की सराहना की। उन्होंने आयोजकों से नियमित आधार पर इस तरह के प्रदर्शनियां आयोजित करने के लिए कहा जिससे लोग अपनी समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर के बारे में जानेंगे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह हमारे समृद्ध इतिहास का पता लगाने तथा हमें इससे जोडने के लिए एक महान अवसर है। मंत्रियों के दौरे के दौरान पुलवामा के कलाकारों द्वारा एक हुमदिया/नाटिया मुशायरा भी आयोजित किया गया। सेरीकल्चर महानिदेशक तारिक अली मीर, जेकेएएसीएल सचिव डॉ. अजीज  हाजनी, लेखागार, पुरातत्व तथा संग्रहालय निदेशक मुनीर उल इस्लाम, इंटैक के वरिश्ठ सदस्य सलीम बेग तथा अन्य अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।