पीएचई, आईएंडएफसी मंत्री ने जेहलम नदी की बाढ प्रबंधन कार्य योजना की समीक्षा की
समय पर डीपीआर तैयार करने पर बल दिया
5 Dariya News
श्रीनगर 07-Jun-2018
पीएचई, सिंचाई एवं बाढ नियंत्रण मंत्री शाम लाल चौधरी ने आज एक बैठक की अध्यक्षता कर जेहलम नदी तथा इसकी सहायक नदियों चरण-2 के ढांचागत बाढ़ प्रबंधन कार्यक्रम के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करने हेतु मैथेमेटिकल माडल स्टडीज़ (एमएमएस) को अंतिम रूप देने की विस्तृत चर्चा की। पीएचई, सिंचाई एवं बाढ नियंत्रण राज्य मंत्री, पीएचई सिंचाई एवं बाढ नियंत्रण सचिव, मुख्य अभियंता, सीडब्ल्यूसी जम्मू निदेशक, वापकोस लिः के अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे। इस अवसर पर वापकोस लिः को औपचारिक रूप से एमएमएस की अंतिम रिपोर्ट सौंपी गईं। पीएचई/आईएंडएफसी सचिव ने मंत्रियों तथा केन्द्रीय जल आयोग और वापकोस लिः के अन्य अधिकारियों का स्वागत किया। मुख्य अभियंता ने सैंट्रल वाटर एंड पावर रिसर्च स्टेशन पुणे द्वारा आयोजित एमएमएस मामले के अध्ययनों के सभी पहलुओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। दोनों मंत्रियों ने वापकोस लिः पर समयबद्ध तरीके से आवश्यक कार्रवाई करने के लिए बल दिया ताकि प्रधानमंत्री विकास योजना के तहत पहले से ही मंजूर जेहलम नदी तथा इसकी सहायक नदियों चरण-2 के ढांचागत बाढ़ प्रबंधन कार्यक्रम के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट समय पर तैयार की जा सके। वापकोस लिः को इस कार्य को 75 दिनों के भीतर पूरा करना है तथा बैठक के दौरान वापकोस को तत्काल सर्वेक्षण तथा अन्य क्षेत्र कार्य करने के निर्देश दिये गये।