5 Dariya News

सत शर्मा, अशरफ मीर, आसिया ने डल का विस्तृत दौरा किया

डल संरक्षण के लिए सामुहिक प्रयासों की आवश्यकता है- सत शर्मा

5 Dariya News

श्रीनगर 06-Jun-2018

आवास एवं शहरी विकास मंत्री सत शर्मा ने आज अधिकारियों को विश्व प्रसिद्ध डल झील का संरक्षण सुनिश्चित करने हेतु अपने प्रयासों को बढाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि ताजा जल स्रोत्र राज्य की धरोहर का एक हिस्सा है तथा यह परितंत्र को बनाये रखने में भी महत्वपूर्ण है। मंत्री ने यह बात डल झील के अपने दौरे के दौरान कही। जहां पर उन्होंने सरकार द्वारा झील के संरक्षण हेतु उठाये गये कदमों की जानकारी दी। सिंचाई एवं पीएचई मंत्री शाम चौधरी, एफसीएसएंडसीए मंत्री मोहम्मद अशरफ मीर, आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री आसिया नकाश, आवास एवं शहरी वित्तयुक्त के बी अग्रवाल, लावडा के उपाध्यक्ष तथा अन्य वरिश्ठ अधिकारी मंत्री के साथ थे। नेहरू पार्क, निशात, हजरत बल तथा नगीन सहित की सभी चारों झीलों के दौरे के दौरान मंत्रियों ने स्थानीय लोगों तथा हाउसबोट के मालिकों के साथ बातचीत भी की। झील में शैवाल निकालने के कार्य का निरीक्षण करते हुए सत शर्मा ने कहा कि अधिकारियों को इस झील से शैवाल निकालने की सही प्रक्रिया सुनिश्चित करने हेतु अपने प्रयासों को बढाना चाहिए। डोलडम परियोजना के कार्य की जानकारी देते हुए मंत्री ने अधिकारियों को कार्यक्रम के तहत हाउसबोट के स्थानांतरण को सभंव बनाने के निर्देश दिये। उन्होंने एक पूर्णतावादी संरक्षण एवं सुरक्षा कार्यक्रम शुरू करने हेतु जल स्रोत्र के रहने वाले लोगों को सक्रिय रूप से शामिल करने के निर्देश भी दिये। 

उन्होंने कहा कि लोगों को डल झील की सुरक्षा के महत्व के बारे में जागरूक किया जाना चाहिए क्योंकि यह इसकी समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर के रूप में राज्य के पर्यटन का बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है। म्ंत्री ने डल झील तथा इसके आसपास के क्षेत्रों की जिओ- मैपिंग करने के लिए भी कहा ताकि इस जल स्रोत्र के वास्तविक भूमि क्षेत्र का एक वैज्ञनिक रिकार्ड उपलब्ध रखा जा सके। बातचीत करते हुए मंत्रियों ने घाटी के परितंत्र को बनाये रखने की आवश्यकता  पर भी बल दिया । उन्होंने बल देते हुए कहा कि राज्य तथा केन्द्रीय सरकार द्वारा शुरू की गई परियोजनाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाना चाहिए ताकि इसका वैज्ञानिक रूप से संरक्षण किया जा सके। इसके उपंरात सत शर्मा ने बेमिना क्षेत्र के रख-ए-अर्थ में डल निवासियों के लिए बन रही कालोनी का दौरा किया। लावडा के उपाध्यक्ष तथा अन्य वरिश्ठ अधिकारी मंत्री के साथ थे। अधिकारियों से कालोनी विकसित करने की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए कहते हुए मंत्री ने कहा कि उन्हें यह सुनिष्चित करना चाहिए कि इस कालोनी को सभी आधुनिक सुविधाओं के साथ बनाया जाये। इसके उपरांत सत शर्मा ने अलूची बाग का दौरा कर वहां पर बनाये जा रहे खेल के मैदान के कार्य की प्रगति का जायजा लिया। इस अवसर पर मंत्री ने मैदान के कार्य में तेजी लाने तथा इसे शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिये ताकि क्षेत्र में बच्चों को इस सुविधा का लाभ मिल सके।