5 Dariya News

इनेलो सरकार आने पर एम्स का रीजनल सेंटर डबवाली में बनाया जाएगा : दिग्विजय सिंह चौटाला

5 Dariya News

डबवाली 07-Jun-2018

इनेलो की शहर इकाई द्वारा आज गांधी चौक डबवाली में शहर वासियों के साथ विचारविमर्श बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष व इनेलो के युवा नेता दिग्विजय सिंह चौटाला ने की। इनेलो की शहर इकाई द्वारा सभी शहर वासियों से अपील की गई थी कि व इनेलो व बसपा द्वारा आयोजित बैठकों में पहुंच कर शहर की सभी मुख्य समस्याओं पर और शहर के हित में अपने विचार प्रस्तुत करें ताकि शहर की समस्याओं को दूर करने के लिए विधानसभा में और अन्य माध्यमों से पुरजोर तरीके से उठाया जा सके व समस्याओं का हल करवाया जा सके। इस दौरान शहर के व्यापारी व शहर वासियों ने भी शिरकत की व अपनी समस्यओं की जानकारी दी। लोगों द्वारा इनेलो सरकार के वक्त शहर में किये गए कार्यों को याद किया। दिग्विजय सिंह चौटाला ने शहर के बीच 5 घंटे बिता कर शहर की समस्याओं पर बारीकी से विचार विमर्श किया। उन्होंने शहर वासियों को सम्बोदित करते हुए कहा की आज मैं डबवाली में इनेलो पार्टी की बात करने नहीं आया हूं, आज में अपने लोगों के बीच उनकी समस्या जानने आया हूँ।

इनेलो नेता ने बताया कि बीजेपी सरकार की नीयत में खोट है व डबवाली के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। उन्होंने कहा कि वो सरकार पर दबाव बनाकर कलेक्टर रेट में 50 फीसदी कटौती करवाकर नगर सुधार व नगर परिषद के लगभग पिछले 70 साल से जो किराएदार हंै उनको मालिकाना हक दिलवाया जाएगा। उन्होंने कांग्रेस द्वारा चलित नगर परिषद को भी आड़े हाथ लेते हुए कहा शहर में फैली गंदगी के लिए कांग्रेस सीधे तौर पर जिम्मेवार है। इनेलो नेता ने कहा कि मैं आज अपने शहर से वादा करता हूं कि इनेलो सरकार आने पर एम्स का रीजनल सेंटर डबवाली में बनाया जाएगा जिससे कैंसर जैसी भयंकर बीमारी से पीडि़त मरीजों को भारी राहत मिल सकेगी।पूर्व विधायक डॉ. सीता राम ने सम्बोधन करते हुए नगर परिषद में फैले हुए भ्रष्टाचार के मुद्दे को पूरे जोरदार तरीके से उठाया और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं पर निशाना साधा। नगर सुधार मंडल के पूर्व चेयरमैन रणवीर राणा ने सम्भोधत करते हुए दिग्विजय सिंह को बताया की इनेलो सरकार के वक्त चौधरी ओम प्रकाश चौटाला द्वारा मैन बाजार की सभी दुकानों को बड़ा किया व दोनों तरफ दरवाजे निकाल कर उन्हें मालिकाना हक दिया गया। बैठक को नपापूर्व प्रधान टेक चंद छाबड़ा, शहरी प्रधान हरबंस भीटीवाला, शहरी महिला प्रधान ममता मिढा ने भी संबोधित किया।