5 Dariya News

डॉ निर्मल सिंह ने कटली गांव में पैदल पुल का उद्घाटन किया

शिकायत निवारण शिविर में लोगों के मुददे सुने

5 Dariya News

कठुआ 03-Jun-2018

जम्मू व कश्मीर विधानसभा अध्यक्ष डॉ निर्मल सिंह ने आज बिलावर के कटली गांव में लोगों को भीनी नाले पर बना 101 मीटर स्टील पैदल पुल समर्पित किया। इस पुल का कार्य आरएंडबी विभाग द्वारा 69 लाख रु की अनुमानित राशि से किया गया है। पुलों को ग्रामीण ढांचे का महत्वपूर्ण हिस्सा बताते हुए अध्यक्ष ने कहा कि इस तरह के छोटे पुलों से दूर दराज़ के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सम्पर्क मिलता है। इसी बीच डॉ सिंह ने मरहुन गांव में एक जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन कर लोगों के मुद्दों को सुना। स्थानीय लोगों ने मौजूदा सडकों की मुरम्मत और नई सडकों के निर्माण, पीएचई तथा पीडीडी ढांचे में वृद्धि, पर्याप्त सरकारी स्टाफ की तैनाती तथा मरहुन में हायर सैकेडरी स्कूल की मांग की।  इस इलाके के पानी के कमी वाले क्षेत्रों को शीघ्र राहत देने के लिए डॉ निर्मल सिंह ने पीएचई ढांचे की वृद्धि हेतु अपने सीडीएफ से 4 लाख रु की राषि घोशित की। उन्होंने लोगों को उनके द्वारा उठाये गये मुद्दों को प्राथमिकता से हल करने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने बताया कि दूर दराज के क्षेत्रों में सडक सम्पर्क बढाने तथा पर्यटन को बढावा देने के लिए कई पीएमजीएसवाई सडक परियोजनाएं शुरू की गई है। एडीसी बिलावर, तहसीलदार, एसडीपीओ, सम्बंधित एक्सीयन, डिप्टी सीईओ, डिप्टी एसएसओ, टीएसओ तथा अन्य संभागीय अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।