5 Dariya News

तस्सदुक हुसैन मुफ्ती ने पुंछ मे कचरा प्रबंधन परिदृश्य की समीक्षा की

5 Dariya News

पुंछ 03-Jun-2018

पर्यटन मंत्री तस्सदुक हुसैन मुफ्ती ने आज अधिकारियों तथा विषेशज्ञों की एक बैठक आयोजित की पुंछ जिले में ठोस कचरा प्रबंध परिदृश्य की समीक्षा की। जिला विकासायुक्त पुंछ मोहम्मद एजाज, जेएमसी के नगर पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ जफर इकबाल तथा जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी बैठक में उपस्थित थे। डॉ जफर इकबाल ने ठोस तरल कचरा प्रबंधन से सम्बंधित पावर प्वाइंट प्रस्तुति दी। बैठक में यह बताया गया कि राज्य सरकार ने  पहले से ही चकलाला, विश्नाह में ठोस तरल कचरा प्रबंधन के लिए तामिलनाडू की तर्ज पर सफलतापूर्वक एक पाईलेट प्रोजैक्ट बनाया है तथा इसे पंचायत में अन्य गांवों में भी बनाया जा सकता है। मंत्री को बताया गया कि इसी तर्ज पर ठोस तरल कचरा प्रबंधन कार्यक्रम को शीध्र ही जिले मे भी शुरू किया जायेगा तथा परियोजना की शुरूआत के लिए पहले से ही विभिन्न स्थल चिन्हित किये गये है।  अस्पताल कचरा प्रबंधन का कडा संज्ञान लेते हुए मंत्री ने सम्बंधितों से कचरा छंटाई तथा प्रबंधन से सम्बंधित एक रिपोर्ट पेश करने के अलावा स्वच्छत्ता मुद्दों से निपटने हेतु एक उचित शोध एंव सर्वेक्षण करने के लिए कहा।