5 Dariya News

शक्ति राज परिहार ने युवाओं से समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए काम करने को कहा

5 Dariya News

जम्मू 02-Jun-2018

शहीद भगत अमरनाथ जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शिक्षा, पर्यटन, जनजातीय मामलों, तकनीकी शिक्षा, अनुसंधान एवं विकास, ग्रामीण विकास, सूचना राज्य मंत्री शक्ति राज परिहार ने युवाओं से बहादुर शहीद, जिन्होंने समाज के कमजोर व पिछड़े वर्गों के लोगों को बराबरी का  अधिकार पाने के लिए अपना जीवन त्याग दिया, से उनके बताएं रास्ते पर चलने की अपील की।मंत्री यहां स्मारक पार्क में शहीद भगत अमरनाथ जगगनाथ चौरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान बोल रहे थे।विधायक दोमाना बाली भगत और विधायक छंब डॉ कृष्ण लाल भगत भी कार्यक्रम में उपस्थित थे।समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए काम करने की जरूरत पर बल देते हुए मंत्री ने कहा कि युवाओं को परिवर्तन के मशाल बनने चाहिए और भारत को रहने के लिए एक आदर्श स्थान बनाने में उनकी भूमिका निभाएं।उन्होंने भारतीय संविधान निर्माता बाबासाहेब बी आर अम्बेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की जिन्होंने समाज के कमजोर वर्गों के खिलाफ सामाजिक भेदभाव के खिलाफ अभियान चलाया।मंत्री ने शहीद भगत अमरनाथ जी के जीवन और संघर्ष के आधार पर एक वृत्तचित्र भी जारी किया और इंडोनेशिया में आयोजित एशियाई चौंपियनशिप में पुरस्कार प्राप्त करने वाले राज्य के सॉफ्टबॉल खिलाड़ी अंकुर भगत को सम्मानित किया।