5 Dariya News

हाजी अनायत अली ने मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से मुलाकात की

5 Dariya News

श्रीनगर 01-Jun-2018

विधान परिषद के चेयरमैन  हाजी अनायत अली ने आज यहां मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से मुलाकात की। हाजी अनायत अली ने मुख्यमंत्री के ध्यान में चौनिगुंड, हरदास गुंड, थांग और कारगिल के आस-पास के अन्य क्षेत्रों में प्रसिद्ध खंुबानी बागान के लिए विशेष रूप से सिंचाई सुविधाओं की कमी का मुद्दा उठाया और उपचारात्मक उपायों की मांग की। मुख्यमंत्री ने विप अध्यक्ष को आश्वासन दिया कि इस मुद्दे को प्राथमिकता पर हल किया जाएगा। इस बीच, गुज्जर व बक्करवाल बोर्ड के उप चेयरमैन गुलजार अहमद खटाना और उप चेयरमैन पहाड़ी बोर्ड कुलदीप राज गुप्ता ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की और उनके साथ अपने बोर्ड से संबंधित कई मुद्दों पर चर्चा की।