ढालपुर में स्वच्छ भारत सम्मर इन्टरशिप एवं जल सरंक्षण रैली
5 Dariya News
कुल्लू 01-Jun-2018
आज जिला मुख्यालय कुल्लू में नेहरू युवा केंद्र के तत्वाधन में रैली का आयोजन किया गया इस रैली का आयोजन युवक मण्डल कसोल व अनुसंगी एरिया लेवल समिति नें किया।जिस दौरान जिला कुल्लू अतिरिक्त उपायुक्त श्री अक्षय सूद नें बतौर मुख्यातिथि शिरकित की और रैली को फ्लैग ऑफ किया, इस दौरान SE (IPH) देवेश भारद्वाज,अधिशाषी अभियंता श्री केशव कुल्वी भी मौजूद रहे।डॉ लाल सिंह जिला युवा समन्वयक नेहरू युवा केन्द्र कुल्लू नें जानकारी देते हुए बताया कि पूरे भारत में केंद्र सरकार द्वारा जल सरंक्षण एवं स्वच्छ भारतसम्मर इन्टरशिप कार्यक्रम के तहत 100 घण्टे श्रमदान किया जा रहा है जिसके तहत आज जिला में एक विशाल रैली का आयोजन किया गया जिस दौरान जिला कुल्लू के 450 लोगों ने भाग लिया और देश को स्वच्छ रखने के लिए रैली के माध्यम से अपील की और जागरूक किया गया। डॉ पी0डी0 लाल नें सभी को पॉलिथीन को विधिवत तरीके से डिस्पोज़ करने के तरीके बताए उन्होंने कहा कि अगर हम पॉलिथीन सबंधी कूड़े को घर से ही अलग रूप से एकत्र करना आरंभ करें तो पोलीथिन प्र्दुष्ण के साथ साथ वायु प्रदूषण को भी नियंत्रित किया जा सकता है। इस रैली में युवा मंडल कसोल,अनुसंगी एरिया लेवल समिति,NCC (AIR WING) कुल्लू,तकनीकी प्रशिक्षण संस्थान कुल्लू,राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुल्तानपुर, राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढालपुर,शिव महिला मंडल बारितूनी,भागा सिद्ध महिला मंडल लोअर तलाइटी, महिला कल्याण मण्डल कुल्लू,लँकाबेकर, गुरुकुल शिक्षण संस्थान कुल्लू,सेवक संस्था व हिमालयन रोवर्स ओपन क्रू के प्रतिभागियों नें भाग लिया। जिस दौरान कार सेवा दल से अध्यक्ष मनदीप सिंह व् उनकी टीम नें जल पान आबंटित किया,इस अवसर पर पार्षद MC कुल्लू तरुण विमल, APRO कुल्लू गुलेरिया,ईश्वरीय विश्विद्यालय से विद्या धर कुल्लवी, नेहरू युवा केन्द्र के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवी पूर्ण,नैना,रोहित,बबली,दिव्या,अनुषंगी एरिया लेवल समिति से अनीता,रोमा,लीला,युवक मंडल कसोल से वरिष्ट सलाहकार पिंकू भरद्वाज,प्रधान गोविन्द, अध्यक्ष Re-Imagine जिंदगी क्रिस ठाकुर,फाउंडर सदस्य PIXEL DHABHA वीरेश पठानिया, फोटोग्राफर राम सरीन भी विशेष रूप से मौजूद रहे ।