पंजाब को डेयरी विकास क्षेत्र में बढिय़ा प्रदर्शन के लिए मिला राष्ट्रीय गोपाल रत्न अवार्ड-2018
पंजाब के डेयरी विकास मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह से प्राप्त किया अवार्ड
5 Dariya News
नई दिल्ली 01-Jun-2018
डेयरी क्षेत्र के विकास के लिए किए गये बढिय़ा प्रदर्शन के लिए पंजाब को राष्ट्रीय गोपाल रत्न अवार्ड -2018 से नवाजा गया है। आज नई दिल्ली में विश्व दूध दिवस के अवसर पर करवाए गए समागम के दौरान पंजाब के पशु पालन और डेयरी विकास मंत्री श्री बलबीर सिंह सिद्धू ने केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण, डेयरी विकास मंत्री श्री राधा मोहन सिंह से आज यह अवार्ड हासिल किया। अवार्ड हासिल करने के बाद मीडिया के साथ बातचीत करते हुए श्री सिद्धू ने बताया कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की तरफ से डेयरी क्षेत्र के विकास के लिए सहृदय यत्न किये जा रहे हैं जिससे पंजाब के किसानों के लिए आय वृद्धि के वैकल्पिक साधन सृजित किए जा सकें। उन्होंने कहा कि ''हमारा मुख्य मकसद किसानों को डेयरी, मछली पालन, और अन्य सहायक धंधे अपनाने के लिए उत्साहित करना है जिससे लंबे समय के दौरान खेती लागतों में हुई वृद्धि के कारण आर्थिक संकट से जूझ रही पंजाब की किसानी के लिए विकास के नये रास्ते खोले जा सकें। इसके साथ ही पंजाब सरकार द्वारा कृषि विविधता के लिए भी गंभीर प्रयास किये जा रहे हैं।
उन्होंने आगे बताया कि पंजाब सरकार द्वारा डेयरी विकास, शोध, पशु पालन और नस्ल सुधार, सहायक धंधों के लिए बुनियादी ढांचों की मज़बूती से सम्बन्धित कई अहम प्रोजेक्टों का प्रस्ताव स्वीकृति के लिए केंद्र सरकार को सौंपा गया है। उन्होंने कहा कि इन प्रोजेक्टों में अमृतसर में कुआरैनटाईन स्टेशन की स्थापन, सीमन स्टेशन नाभा में सुविधाओं की मज़बूती, ऐकुआ कल्चर केंद्रीय संस्थान बठिंडा में क्षेत्रीय शोध केंद्र के लिए बजटरी एलोकेशन, क्षेत्रीय डिज़ीज़ डायग्नौस्टिक लैब जालंधर को एच.एस.ए.डी.डी.एल भोपाल के स्तर की अपग्रेडेशन और अन्य प्राजैक्ट शामिल हैं। इस अवसर पर केंद्र सरकार द्वारा डेयरी क्षेत्र में बढिय़ा प्रदर्शन वाले सम्मानित किए गए पशु पालकों में कपूरथला के गाँव संधु च_ा की किसान बीबी सुरजीत कौर को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर अतिरिक्त मुख्य सचिव डेयरी विकास पंजाब डा. जी. वज्रलिंगम, डायरैक्टर पशु पालन और डेयरी विकास अमरजीत सिंह और श्री हरकेश चंद शर्मा भी उपस्थित थे।