किसान चारा कटाई मशीनों पर मिल रही 50,000 रुपए की सब्सिडी का भरपूर फायदा उठाएं- बलबीर सिंह सिद्धू
5 Dariya News
चंडीगढ़ 31-May-2018
पंजाब के पशु पालन और डेयरी विकास मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने आज ऐलान किया कि डेयरी धंधे को आर्थिक पक्ष से और कामयाब बनाने के लिए हरे चारे की कटाई और कुतरने वाली मशीन पर किसानों को 50,000 रुपए सब्सिडी दी जा रही है।डेयरी विकास विभाग द्वारा शुरू की गई सब्सिडी स्कीम संबंधी जानकारी देते हुए मंत्री ने बताया कि कतारों पर खड़ी मक्का काटने के लिए सिंगल रो फ़ौडर हारवैस्टर और बरसीम, लहसून काटने वाली सेल्फ प्रोपैलड मशीन पर 50,000 रुपए प्रति मशीन सब्सिडी दी जा रही है और किसान इस स्कीम का भरपूर लाभ लें । उन्होंने बताया कि मक्का, चारा और बरसीम आदि काटने वाली मशीनों पर सब्सिडी देने के साथ जहाँ लेबर की समस्या के साथ जूझ रहे राज्य के पशु पालकों को लाभ होगा, वहीं सारा साल हरा चारा उपलब्ध करवा कर पशुओं की उत्पादन और प्रजनन शक्ति को भी बढ़ाया जा सकेगा।स. बलबीर सिंह सिद्धू ने बताया कि जरूरतमंद किसान अपने आवेदन तुरंत अपने जि़लो के डिप्टी डायरैक्टर, डेयरी को भेजें। उन्होंने बताया कि सब्सिडी पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर दी जायेगी।उन्होंने कहा कि डेयरी फार्मिंग की सफलता के लिए दुधारू पशुओं को सारा साल हरा चारा उपलब्ध करवाना बहुत ज़रूरी है। इसके लिए किसानों को चाहिए कि वह चारे की भरपूर उपलब्धता वाले दिनों में इसको काट और कुतर कर हरे चारों से आचार बनाएं। ग़ैर फलीदार चारा जैसे मक्का, चारा आदि से आचार और फलीदार चारें जैसे बरसीम, लहसून, लोबिया आदि से बनाया जा सकता है। चाहे आचार हो, इसको मज़दूरों के साथ काट कर कुतरना न सिफऱ् महँगा पड़ता है बल्कि इस पर समय भी अधिक लगता है क्योंकि यह दोनों काम चारे की कटाई की हालत पर निर्भर करते हैं और एक या दो दिन में ही सम्पूर्ण करने होते हैं, इस लिए इस गतिविधि के मशीनीकरन की बहुत ही ज़रूरत है जिससे किसानों को यह मशीनें ज़रूर लेनी चाहीऐ हैं।