5 Dariya News

अध्यक्ष डॉ. निर्मल सिंह ने ‘सफर जिंदगी का’ पुस्तक का विमोचन किया

5 Dariya News

जम्मू 27-May-2018

जम्मू व कश्मीर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. निर्मल सिंह ने आज प्रैस कल्ब में बल्यु रोज पब्लिशर द्वारा आयोजित एक समारोह में राजकुमारी राजदान द्वारा लिखित कहानियों तथा कविताओं का एक संग्रह ‘सफर जिंदगी का’ पुस्तक का विमोचन किया। जनसभा को सम्बोधित करते हुए डॉ. सिंह ने राजकुमारी राजदान की इस उत्कृश्ट साहित्य की रचना को लाने के लिए सराहना की। इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए अध्यक्ष ने कहा कि कश्मीरी पंडितों के किसी भी साहित्यिक कार्यक्रम का हिस्सा बनना एक विषेश अधिकार है,जो साहित्य के क्षेत्र में लगातार योगदान दे रहे हैं और इससे कोई फर्क नहीं पडता कि  वे किस माहौल में मौजूद हैं।  डॉ. सिंह ने कहा कि लेखक ऐसे उपकर्ण हैं जो विभिन्न राज्यों और देशों के बीच अपनी लेखन तकनीक के माध्यम से अंतर को कम करते हैं। उन्होंने कहा कि अगली पीढी के साथ अपने पिछले और वर्तमान अनुभवों को साझा करने में विचारकों और शिक्षाविदों की एक बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका है। पुस्तक प्रस्तावना लेखक डॉ. रतन लाल शांत तथा डॉ. अग्नीशेखर ने भी इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए पाठकों को कहानियों से जोडे रखने के लिए लेखक की ताकत पर बल दिया। विधायक अजय भारती, प्रैस कल्ब जम्मू के अध्यक्ष अश्वनी कुमार, लेखक, कवि, शिक्षाविद तथा प्रमुख व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।