नवजोत सिद्ध के कार्यक्रम में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार होने के मामले मचा बवाल
जमकर सरकार के खिलाफ हुई नारेबाजी,पत्रकारों ने कार्यक्रम का बाइकाट
5 Dariya News ( कुलजीत सिंह )
जंडियाला गुरु 27-May-2018
आज जहाँ जंडियाला गुरु में नवजोत सिद्ध के कार्यक्रम में जो स्थानीय जैन स्कूल में आयोजित हुआ था ।उस कार्यक्रम में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार को लेकर स्थानीय पत्रकारों ने सिद्ध के कार्यक्रम की कवरेज का बाइकाट किया।,उन्होंने ने कहा कि इस कार्यक्रम में भीड़ इतनी ज्यादा थी कि पत्रकारों के लिए बैठना तो दूर की बात खड़े होने के लिए जगह नही थी ,वहीं दूसरी ओर हाल में कम जगह होने के कारण भीड़ इतनी ज्यादा हो गई कि नगर कौंसिल के ई ओ भी हाल में पीछे खड़े थे । पत्रकारों ने कार्यक्रम के दौरान प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की जबकि हाल के गेट अंदर से बंद कर लिए गए ।यह कार्यक्रम हेरिटेज के कार्यक्रम को ना लेकर एक चुनावी रैली जैसा लग रहा था ।वही पत्रकारों का कहना है कि हल्का विधायक स्थानीय मीडिया से वैसे दूरी बनाए रखते हैं लेकिन आज के कार्यक्रम में हुए दुर्व्यवहार को लेकर सभी पत्रकारों ने कवरेज का बाइकाट किया है और सरकार से मांग की है कि मीडिया को उनका सम्मान मिलना चाहिए यदि यही हाल रहा तो वह सँघर्ष करने के लिए मजबूर होंगे ।इस मौके पर पत्रकार सुखचैन सिंह ,रणजीत सिंह जोसन ,दिनेश बजाज ,परमिंदर सिंह जोसन ,अनिल कुमार,अशवनी शर्मा ,रामशर्नजीत सिंह ,कंवलजीत सिंह ,पिंकू आनंद व अन्य हाजिर थे।बता दे कि खबर लिखे जाने तक पत्रकारों को मनाने के लिए ना ही कोई अधिकारी और ना ही कोई नेता आगे आया।