5 Dariya News

शांता कुमार को चार साल पुरे होने पर दी बधाई

5 Dariya News

पालमपुर 26-May-2018

भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर लोकसभा सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार को उनके निवास स्थान पर जाकर बधाई दी। इन कार्यकर्ताओं ने मिठाई बाँट कर इस मौके को ऐतिहासिक एवं देश के लिए स्वर्णिम कार्यकाल बताया। इस अवसर पर विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मनोज शर्मा, आई टी विभाग के जिला संयोजक मनोज रत्न, जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण शर्मा एवं जिला मीडिया सह प्रभारी संजय वालिया सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।