एसएसए शिक्षकों को ईद-उल-फितर से पहले वेतन जारी होगा
5 Dariya News
श्रीनगर 24-May-2018
स्कूल शिक्षा, हज एवं औकाफ व जनजातीय मामलों के मंत्री चौधरी जुल्फकार अली ने आज घोषणा की कि सरकार ईद-उल-फितर से पहले सर्व शिक्षा अभियान (एसएसए) का वेतन जारी करेगी। मुद्दों के बारे में बोलते हुए मंत्री ने कहा कि एक विशेष समिति का गठन किया गया है जो एसएसए के वेतन मुद्दे को हल करने की पद्धतियों को देखेगी। हालांकि, मंत्री ने कहा कि जब तक इस मुद्दे को हल नहीं किया जाता है, तो यह निर्णय लिया गया है कि विभाग ईद स से पहले अपने संसाधन से एसएसए शिक्षकों के वेतन के रूप में 143 करोड़ रुपये देगी ताकि एसएसए शिक्षक अपने वित्तीय मुद्दों का ख्याल रख सकें।