5 Dariya News

राज्य वन अधिकारी संघ ने वन मंत्री से राजीव जसरोटिया मुलाकात की

5 Dariya News

श्रीनगर 24-May-2018

राज्य वन अधिकारी संघ (एसएफओए) के प्रतिनिधिमंडल ने आज वन, पारिस्थितिकी एवं पर्यावरण मंत्री राजीव जसरोटिया से मुलाकात की तथा अपनी चिर लंबित मांगों से अवगत करवाया। अध्यक्ष मुंशी इकबाल के नेतृत्व में एसएफओए के प्रतिनिधिमंडल ने राज्य वन विभाग में काम कर रहे अधिकारियों से संबंधित कई मुद्दों जैसे राज्य वन सेवा (एसएफएस) को सेवा के रूप में नामित करना, विसंगति, कैडर समीक्षा एसएफएस, भारतीय वन सेवा (आईएफएस) में शामिल होना, राज्य वन अधिकारियों को स्थायी करना और कई अन्य को प्रस्तुत किया । उन्होंने रेंज अधिकारियों के मुद्दे को भी उठाया, जो राजपत्रित होने के बावजूद गैर राजपत्रित कर्मचारियों के समान वेतन प्राप्त कर रहे हैं। मंत्री ने उनकी शिकायतों को गंभीरता से सुनने के बाद प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि वह प्राथमिकता के आधार पर कर्मचारियों के मुद्दे को हल के इच्छुक हैं और उन्हें योग्यता पर संबोधित करेंगे। उन्होंने एसोसिएशन के पदाधिकारियों को आश्वासन दिया कि सभी शिकायतों को ध्यान में रखा जाएगा, परिवर्तन जमीन पर दिखाई देंगे। वन मंत्री ने भर्ती नियमों को संशोधित करने के लिए आयुक्त सचिव को, समय पर विभागीय पदोन्नति चार समितियांे की बैठक आयोजित करने और कैडर समीक्षा की संभावनाओं का पता लगाने का निर्देश दिया। एसोसिएशन ने उनके मुद्दों को सुनने के लिए मंत्री को आभार जताया व्यक्त की और वन मंत्री के कर्मचारी अनुकूल कार्यों के लिए अपने पूरे दिल से समर्थन के लिए आश्वसत किया।