5 Dariya News

क्या असीम गोयल की नजरों में धरने पर बैठी महिला सफाई कर्मचारी देश की बेटियां नही - वीरेश शांडिल्य

5 Dariya News

अम्बाला 24-May-2018

एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं श्री हिन्दू तख्त के राष्ट्रीय प्रचारक वीरेश शांडिल्य ने अंबाला शहर के विधायक असीम गोयल से श्वेत पत्र जारी कर स्पष्टीकरण मांगा कि जो महिला सफाई कर्मचारी 17 दिन से धरने पर बैठी है क्या वह देश की बेटियां नही है ? वीरेश शांडिल्य ने विधायक असीम गोयल से पूछा कि वह अपनी कमीज पर बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं बैच लगाकर रखते है लेकिन 17 दिन से तपती गर्मी में महिला कर्मचारियों को पूछने भी नही आएं कि उनके घर में उनके बच्चें ठीक भी है या नहीं उन्होंने कहा कि जगह-जगह असीम गोयल विकास कार्यां के नींव पत्थर बेटियों से रखवाते है क्या यह महिला सफाई कर्मचारी जो तपती गर्मी में बैठी है क्या यह देश की बेटियां नही है ? वीरेश शांडिल्य ने कहा असीम गोयल की राजनीति हाथी के दांतों की तरह है खाने की और दिखाने के वही उन्होंने कहा कि ऐसे विधायक को अंबाला के लोग समय आने पर उचित जवाब देंगे। 

वीरेश शांडिल्य ने कहा कि नरेंद्र मोदी आप देश में स्वच्छ भारत का सपना देखते है जबकि इस सपने का साकार करने वाले सफाई कर्मचारी होते है जो अपनी जायज मांगों को लेकर सड़कों पर बैठे है । वीरेश शांडिल्य ने कहा कि विधायक इसका भी जवाब दे कि 17 दिन से सफाई कर्मचारी धरने पर बैठे है पर असीम गोयल एक दिन भी उनका दुख बांटने भी नही गए। ऐसे नेता भाजपा की जड़ो को खोखला कर रहे है l शांडिल्य ने हरियाणा के मुख्यमंत्री से मांग की कि वह कच्चे सफाई कर्मचारियों को पक्का करें व ठेका प्रथा बंद करें। डयूटी पर सफाई कर्मचारी की मौत हो तो सफाई कर्मचारी के परिवार के सदस्य को नौकरी मिलने की मांग जायज है और मुख्यमंत्री दलित समाज का उद्धार करें । इस अवसर पर कुलवंत सिंह मानकपुर,आदित्य पाहवा,दीपक शांडिल्य,सुरेश शर्मा,केसर सिंह आदि मौजूद थे l