5 Dariya News

जावेद मुस्तफा मीर, शाम लाल चौधरी ने गोलाबारी प्रभाविपत क्षेत्रों का दौरा किया

5 Dariya News

जम्मू 23-May-2018

आपदा प्रबंधन, राहत, पुनर्वास एवं पुश्प कृशि मंत्री जावेद मुस्तफा मीर तथा पीएचई, सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री शाम लाल चौधरी ने आज सीमार पार गोलाबारी से प्रभावित सीमावर्ती इलाकों आर एस पुरा के सतवाली, सांका और आसपास के गांवों का दौरा किया और मारे गए लोगों के परिवार के सदस्यों के साथ शोक जताया। त्रियों ने उन्हें आश्वासन दिया कि सरकार सीमावर्ती लोगों को सभी संभव सहायता प्रदान करेगी। बाद में, आपदा प्रबंधन, राहत, पुनर्वास मंत्री ने चीची माता मंदिर का भी दौरा किया और जिला प्रशासन द्वारा स्थापित प्रवासी शिविर के कामकाज का जायजा लिया। मंडलायुक्त जम्मू हेमंत कुमार शर्मा, जम्मू तथा सांबा जिला प्रशासन के वरिश्ठ अधिकारियों के अलावा विभिन्न विभागों के वरिश्ठ अधिकारी यात्रा के दौरान मंत्री के साथ थे।