5 Dariya News

विस अध्यक्ष ने एमएलए होस्टल का दौरा किया, सदस्यों के लिए बेहतर सुविधाओं पर बल दिया

महाराश्ट्र के पंचायतीराज प्रतिनिधिमंडल से भी भेंट की

5 Dariya News

श्रीनगर 23-May-2018

जम्मू व कश्मीर विधानसभा अध्यक्ष डॉ निर्मल सिंह ने आज एमएलए होस्टल का दौरा कर वहां पर विधायकों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। विधानसभा सचिव तथा अन्य सम्बंधित अधिकारी भी दौरे के दौरान अध्यक्ष के साथ थे। अध्यक्ष ने परिसर की विभिन्न श्रेणियों का दौरा कर उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने स्वास्थ्य एवं खाद्य सुविधाओं के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने सम्बंधितों को सदस्यों के होस्टल में सुविधाओं के सम्पूर्ण स्तर में सुधार लाने के अलावा परिसर के भीतर तथा इसके आसपास स्वच्छत्ता बनाये रखने,आवश्यक चिकितसा सुविधाओं का पर्याप्त भंडार, दवाई खाने मे फस्टएड तथा मेडिकस तथा पैरा मेडिकस की उपलब्धत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। डॉ सिंह ने सम्बंधित अधिकारियों को विधायकों को पर्याप्त आवास एवं सुविधाएं उपलब्ध करवाने हेतु नया ढांचा बनाने की संभावना बढाने के निर्देश दिये। इसी बीच महाराश्ट्र विधानमंडल की पंचायती राज समिति के 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने इसके अध्यक्ष सुथीरतारवे के नेत्त्व में आज विधानसभा परिसर मे अध्यक्ष से भेंट की। समिति, जो जम्मू व कश्मीर के एक अध्ययन दौरे पर है, ने विधानसभा सचिवालय का दौरा कर अधिकारियों के साथ बातचीत भी की तथा सदन की कार्यवाही के बारे में जानकारी ली। प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष के साथ अपने अधिकार सदनों की कार्यप्रणाली से सम्बंधित कई मुद्दों पर अपने विचार अदान प्रदान किये। उन्होंने दोनों राज्यों के सामाजिक आर्थिक, सांस्कृतिक तथा विकास परिदृश्य पर भी चर्चा की।