5 Dariya News

चंडीगढ़ में बसे हिमाचलियों के हितों की भी पैरवी की जाएगी : राजेंद्र राणा

सर्व कल्याणकारी संस्था ने अपना आगामी एजेंडा तय किया, राजेंद्र राणा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित

5 Dariya News

चंडीगढ़ 22-May-2018

पीड़ित मानवता की सेवा व सामाजिक कार्यों में समूचे उत्तरी भारत में अग्रणी सर्व कल्याणकारी संस्था ने चंडीगढ़ में संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र राणा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में  भविष्य का एजेंडा  भी तय कर लिया है। सोमवार को चंडीगढ़ में आयोजित बैठक में राणा ने कहा कि चंडीगढ़ में बसे हिमाचलियों के हितों की जहां जोरदार पैरवी की जाएगी , वहीं चंडीगढ़ में हिमाचल के लंबित हिस्से की मांग को भी संस्था पुरजोर तरीके से उठाने में कोई कसर बाकी नहीं रखेगी। बैठक में यह भी तय किया गया कि संस्था द्वारा अपनी गतिविधियों का व्यापक प्रचार व प्रसार किया जाएगा और अधिकाधिक लोगों को संस्था के साथ जोड़कर सामाजिक कार्यों को गति देने  के अभियान को एक जन आंदोलन का रूप दिया जाएगा। बैठक में पदाधिकारियों ने यह भी न लिया कि जुलाई माह के पहले पखवाड़े में चंडीगढ़ में संस्था का एक विशेष अधिवेशन आयोजित किया जाएगा जिसमें चंडीगढ़ में बसे हजारों हिमाचली भाग लेकर के भविष्य की रूपरेखा तय करेंगे और चंडीगढ़ में हिमाचल प्रदेश के दावे को मजबूती के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि संस्था सामाजिक कार्य का सिलसिला जारी रखेगी। युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए विभिन्न खेल गतिविधियों व रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाएगा, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में निशुल्क चिकित्सा शिविरों आयोजन के सिलसिले को बरकरार रखा जाएगा ताकि लोगों को उनके घर द्वार पर देश के जाने-माने चिकित्सकों की सेवाएं मुहैया करवाई जा सके।