5 Dariya News

जेल की सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी- सुखजिन्दर सिंह रंधावा

लुधियाना केंद्रीय जेल से दो कैदी भागने का मामला, जेल मंत्री द्वारा चार अधिकारियों को मुअत्तल करने के आदेश

5 Dariya News

चंडीगढ़ 22-May-2018

लुधियाना केंद्रीय जेल से दो कैदियों के भागने की घटना के मामले में जेल मंत्री सुखजिन्दर सिंह रंधावा ने जेल स्टाफ के चार अधिकारियों को तुरंत प्रभाव से मुअत्तल करने के आदेश दिए हैं। जेल मंत्री ने यह आदेश उक्त घटना संबंधी जांच रिपोर्ट के आने के बाद किये हैं। सरकारी प्रवक्ता द्वारा दी जानकारी अनुसार जेल मंत्री की तरफ से जेल सुपरिडैंट शमशेर सिंह बोपाराय, डिप्टी सुपरिडैंट मनजीत सिंह टिवाना, सहायक सुपरिडैंट परविन्दर सिंह और हैड वार्डर निशान सिंह को मुअत्तल करने के आदेश दिए हैं। इन चार अधिकारियों के खि़लाफ़ यह कार्यवाही अपनी डियूटी में लापरवाही करने के दोष में गई है। प्रवक्ता ने बताया कि बीते दिनों लुधियाना केंद्रीय जेल में से दो कैदियों के फऱार होने के बाद जेल मंत्री द्वारा आई.जी. (जेल) को इस घटना की जांच के आदेश किये थे और अब जांच रिपोर्ट आने के बाद यह कार्यवाही की गई है। जेल मंत्री रंधावा ने कहा कि अति संवेदनशील और राज्य की सुरक्षा से जुड़े जेल जैसे अहम विभाग में डियूटी में लापरवाही किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जायेगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जेलों की सुरक्षा में लापरवाही करने वाले अधिकारियों के खि़लाफ़ सख्त कार्यवाही की जायेगी।