5 Dariya News

अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री तथा भारी मात्रा में अवैध शस्त्र बरामद 02 व्यक्ति गिरफ्तार

5 Dariya News (कुलजीत सिंह)

फतेहपुर (उत्तरप्रदेश) 22-May-2018

पुलिस अधीक्षक फतेहपुर द्वारा अपराध नियंत्रण हेतु अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में   दिनांक 20.05.18 को थानाध्यक्ष गाजीपुर धीरेन्द्र कुमार सिंह मय हमराह उ0नि0  राजीव कमल  पाण्डेय, कां0 मुरलीधर सिंह , कां0 धर्मराज यादव, कां0 विनोद कुमार दिवाकर, कां0 रजनीश कुमार पाण्डेय व जीप सरकारी व चालक कां0 प्रेमपाल के गस्त करते हुए चकस्करन चौराहे पर पुहंचे वही पर थानाध्यक्ष ललौली श्री राजेश कुमार मौर्या मय हमराही कां0 सन्दीप तिवारी, कां0 मनोज व कां0 शहनवाज हुसैन के गस्त करते हुए आ गये दोनो थानाध्यक्ष अपराध एवं अपराधियो के सम्बन्ध में बातचीत कर रहे थे कि मुखबिर द्वारा बताया कि ग्राम बावन के गुड्डू सिंह के ट्यूबवेल के पीछे कुछ व्यक्ति अवैध शस्त्रो का भारी मात्रा में निर्माण कर रहे है । सूचना पर दोनो जीप आड़ मे खडी करके दबे पांव ट्यूबवेल के पीछे पहुँच कर देखे तो चार व्यक्ति अवैध शस्त्र बना रहे थे एक बारगी दबिस देकर (1) इन्दल उर्फ इन्द्र कुमार पुत्र स्व0 रामराज निवासी बावनतारा तथा (2). रमजान खान पुत्र बाबू खान निवासी देवलान थाना गाजीपुर फतेहपुर को मौके पर समय करीब 21.45 बजे रात पकड़ कर मौके से भारी मात्रा में अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण व बने तथा अधबने अवैध शस्त्र जिसमे निर्मित 08 तमंचा 315 बोर , एक रायफल देशी 315 बोर, एक बन्दकू देशी 12 बोर, एक तमंचा 32 बोर व अर्द्ध निर्मित तमंचा 315 बोर तथा 02 कारतूस जिंदा व एक खोखा कारतूस 315 बोर व 02 जिन्दा कारतूस 12 बोर शामिल है बरामद किया गया । रात होने का फायदा उठाकर मौके से दो व्यक्ति 1. विलास तथा 2. सन्त कुमार नि0 ग्रा0 बावनतारा थाना गाजीपुर फतेहपुर भाग गये । उक्त सम्बन्ध में थाना गाजीपुर पर मु0अ0सं0 130/18 धारा 5/25 आर्म्स एक्ट का मुकदमा पंजीकृत किया गया। 

गिरफ्तार अभियुक्त – 

(1) इन्दल उर्फ इन्द्र कुमार पुत्र स्व0 रामराज निवासी बावनतारा थाना गाजीपुर फतेहपुर। 

(2). रमजान खान पुत्र बाबू खान निवासी देवलान थाना गाजीपुर फतेहपुर।

बरामदगी-  

1. 08 अदद तमन्चा 315 बोर 

 2.01 अदद तमन्चा 32 बोर 

 3. 01 अदद देशी बन्दूक 12 बोर 

 4. 01 अदद रायफल देशी 315 बोर    

 5. 01 अदद अर्द्ध निर्मित तमंचा 315 बोर 

   6. 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर 

 7. 01 अदद खोखा कारतूस 315 बोर 

 8. 02 अदद जिंदा कारतूस 12 बोर 

गिरफ्तारी/बरामदगी  करने वाली टीम- 

1. थानाध्यक्ष गाजीपुर श्री धीरेन्द्र कुमार सिंह 

2. थानाध्यक्ष ललौली श्री राजेश कुमार मौर्या 

3. उ0नि0 श्री राजीव कमल पाण्डेय थाना गाजीपुर

4. कां0 मुरलीधर सिंह थाना गाजीपुर

5. कां0 विनोद कुमार दिवाकर थाना गाजीपुर

6. कां0 धर्मराज यादव थाना गाजीपुर

7. कां0 रजनीश कुमार पाण्डेय थाना गाजीपुर

8. कां0 प्रेमपाल थाना गाजीपुर

9. कां0 सन्दीप तिवारी थाना  ललौली

10.  कां0 मनोज थाना  ललौली

11.  कां0 शहनवाज हुसैन थाना  ललौली