5 Dariya News

आम आदमी पार्टी ने राज्य में यूथ विंग के पदाधिकारियों का किया ऐलान

मनजिन्दर सिंह सिद्धू राज्य प्रधान, विधायक मीत हेयर को विंग का इंचार्ज किया नियुक्त

5 Dariya News

चंडीगढ़ 19-May-2018

आम आदमी पार्टी ने वीरवार को पंजाब में यूथ विंग के पदाधिकारियों की सूची जारी की है। 'आप' द्वारा जारी प्रैस रिलीज में आम आदमी पार्टी के सह-प्रधान डा. बलबीर सिंह ने कहा कि की गई नियुक्तियां पार्टी के सीनियर नेताओं के साथ विचार-विमर्श करने के उपरांत ही की गई हैं। उन्होंने कहा कि तरनतारन से नौजवान नेता मनजिंदर सिंह सिद्धू अब यूथ विंग की जिम्मेवारी संभालेंगे जबकि बरनाला से विधायक मीत हेयर विंग के इंचार्ज होंगे। डा. बलबीर ने कहा कि पार्टी अब 2019 तक होने वाली आम चुनावों के लिए नीचले स्तर से तैयारी शुरू करेगी और इस उद्देश्य के लिए आम वलंटियरों को साथ जोड़ कर कार्य शुरु करेगी।

यूथ विंग पदाधिकारियों की सूची नीचे लिखे अनुसार है- 

स्टेट उप-प्रधान (इंचार्ज, यूथ विंग)- मीत हेअर


यूथ विंग

प्रधान - मनजिन्दर सिंह सिद्धू

सह -प्रधान - सन्दीप धालीवाल

जोन प्रधान (माझा) - सुखराज बल

जोन प्रधान (दोआबा)- जसप्रीत सिंह रोबी कंग

जोन प्रधान (मालवा 1) - सुखराज सिंह गोरा फिरोजशाह

जोन प्रधान (मालवा 2) - अमनदीप सिंह मोही

जोन प्रधान (मालवा 3) - एडवोकेट कुलजिन्दर सिंह ढींडसा