विस अध्यक्ष एसटीसी बीएसएफ ऊधमपुर में साक्ष्यांकन परेड में शामिल हुए
5 Dariya News
जम्मू 19-May-2018
सबसिडरी टेªनिंग सैंटर (एसटीसी) सीमा सुरक्षाबल ऊधमपुर में आज सीमा सुरक्षाबल भारत की रक्षा के पहली लाईन के 451 भर्ती कांस्टेबल के एक बैच की एक प्रभावशाली साक्ष्यांकन परेड आयोजित की गई। जम्मू व कश्मीर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. निर्मल सिंह इस अवसर पर मुख्य अतिथि थे। ऊधमपुर के विधायक पवन कुमार गुप्ता, चनैनी के विधायक दीना नाथ भगत, अतिरिक्त उपायुक्त कृश्ण लाल, अन्य गणमान्य अतिथि तथा सेना, सीआरपीएफ, ऐयरफोर्स, पुलिस तथा नगर प्रशासन के वरिश्ठ अधिकारियों के अलावा भर्ती कांस्टेबलों के अभिभावक तथा प्रमुख नागरिक इस अवसर पर उपस्थित थे। परेड को सम्बोधित करते हुए अध्यक्ष ने भर्ती कांस्टेबलों को उनके सख्त प्रषिक्षण को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए बधाई दी। उन्होंने उनसे चुनौतियों का सामना करने में उत्साह दिखाने के लिए कहा। अपने सम्बोधन में डॉ. सिंह ने कहा कि बीएसएफ को जम्मू व कश्मीर में आतंकियों से लडने के लिए अंतर्राश्ट्रीय सीमा, एलओसी तथा देश के विभिन्न हिस्सों में तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि पूरा देश इन सुरक्षाबलों की ओर देख रहा है तथा उन्होंने एसटीसी, बीएसएफ ऊधमपुर की समर्पित तथा पेशेवराना टीम द्वारा उन प्रशिक्षुओं को दिये गये प्रशिक्षण पर भरोसा जताया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि ने परेड का निरीक्षण कर इस अवसर पर मार्च पास्ट की सलामी ली। इस अवसर पर प्रत्येक बैच के 5 प्रशिक्षुओं को अपने क्षेत्र में बेहतर प्रदर्षन के लिए मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया गया।