5 Dariya News

उपमुख्यमंत्री कविन्द्र गुप्ता ने कुशोक बकुला रिनपोचे के मानवता में योगदान पर प्रकाश डाला

5 Dariya News

लेह 19-May-2018

उपमुख्यमंत्री कविन्द्र गुप्ता ने कहा कि किशोक बकुला रिनपोचे जैसे प्रमुख व्यक्ति मिट्टी के महान सपूत थे जिन्होंने न केवल उस समय रोशनी की बल्कि इस युग में भी मानवता के लिए प्रेरणा बने रहे। उपमुख्यमंत्री ने यह बात 19वें कुशोक बकुला रिनपोचे की जन्म शताब्दी समारोह पर आयोजित ‘बहुजन हिताय बहुजन सुखाये लोकानुक्मपाये तथा हिमालय क्षेत्र भू रणनीति‘ पर तीन दिवसीय राश्ट्रीय स्तर सेमिनार के सम्मान समारोह में कही।उपमुख्यमंत्री ने समारोह को सम्बोधित करते हुए स्वामी विवेकानंद तथा कुशोक बकुला रिनपोचे जैसे महान लोग आने वाली पीढी को मानवता का मार्ग दिखाने के लिए बने रहेंगे। उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन का मुख्य उद्देष्य क्षेत्र की स्थिरता के लिए हिमालय के लोगों तथा संस्कृति का एकीकरण करना है। भारत की पिछली गरिमा, जब देश को ‘सोने की चिडिया‘ कहा जाता था, पर रोशनी डालते हुए उपमुख्यमंत्री ने आशा जताई कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने अपनी योग्यता को पुनः प्राप्त करना शुरू कर दिया है तथा अब भारत विकास के प्रत्येक पहलुओं मंे अन्य राश्ट्रों का नेतृत्व करने के लिए सामर्थ्य है। कई गणमान्य विद्वानों तथा बुद्धिजीवियों ने भी इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए कुशोक बकुला रिनपोचे के योगदानों पर प्रकाश डाला।