5 Dariya News

रीमा लागू भावनाओं को समझने वाली अभिनेत्री थीं : महेश भट्ट

5 Dariya News

मुंबई 18-May-2018

फिल्म निर्माता महेश भट्ट ने शुक्रवार को दिग्गज अभिनेत्री रीमा लागू को उनकी पुण्यतिथि पर याद करते हुए कहा कि वह असाधारण शख्स और भावनाओं को समझने वाली अभिनेत्री थीं। भट्ट ने शुक्रवार सुबह कहा, रीमाजी ने आशिकी के साथ अपनी यात्रा शुरू की। वह असाधारण शख्स और महान भावनात्मक गहराई वाली कलाकार थीं। उन्होंने ही मेरे शो ‘नामकरण’ में जान फूंकी थी।”रीमा बॉलीवुड की पसंदीदा ऑनस्क्रीन मां की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्रियों में से एक थीं। उनका पिछले साल 59 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। भट्ट ने कहा, “जीवन की इस यात्रा में उनसे मिलने का सौभाग्य मिला।”