5 Dariya News

नवजोत सिंह सिद्धू द्वारा सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी से मुलाकात

5 Dariya News

नई दिल्ली 17-May-2018

पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने आज नई दिल्ली में सोनिया गांधी और श्रीमती प्रियंका गांधी के साथ मुलाकात की। सुप्रीम कोर्ट में तीन दशक पुराने केस में बरी होने के बाद स.सिद्धू ने आज गुरूवार को सुबह श्रीमती सोनिया गांधी के साथ मुलाकात करके नई पारी शुरू करने के लिए आशीर्वाद लिया। इसके बाद स. सिद्धू ने प्रियंका गांधी के साथ मुलाकात की और इस दौरान उन्होंने धन्यवाद करते हुए कहा कि मुश्किल घड़ी में उनके और उनके के परिवार के साथ खड़े रहे। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी की प्रेरणा से ही वे कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए। स.सिद्धू बीते दिन अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री राहुल गांधी के साथ भी मिले थे।