कविन्द्र गुप्ता ने जम्मू कश्मीर में रमजान के दौरान संघर्श विराम से सम्बंधित केन्द्र के निर्णय का स्वागत किया
5 Dariya News
श्रीनगर 16-May-2018
उपमुख्यमंत्री कविन्द्र गुप्ता ने जम्मू व कश्मीर में रमजान के पवित्र माह के दौरान संघर्श विराम बनाये रखने के केन्द्र के निर्णय का स्वागत किया है। इस पहल को एक महत्वपूर्ण संकेत के रूप में वर्णित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यह निर्णय राज्य में शांति बहाल करने का एक लम्बा रास्ता तय करेगा। उन्होंने यह उम्मीद भी की है कि सभी शांति प्रिय बल केन्द्र द्वारा प्रदान किये गये इस अवसर का लाभ उठायेंगे और जम्मू कश्मीर में स्थायी शांति बनाये रखने में मदद करेगे,जोकि राज्य के सम्पूर्ण विकास हेतु जरूरी है।