डीडीबी ने बारामूला जिले के लिए 247.14 करोड रु की वार्शिक योजना मंजूर की
अब्दुल रहमान वीरी ने सेवाओं को मजबूत बनाने, महत्वपूर्ण परियोजनाओं में आ रही बाधाओं को हटाने पर बल दिया
5 Dariya News
श्रीनगर 16-May-2018
जिला विकास बोर्ड (डीडीबी) ने आज डाकबंगला में गा्रमीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री अब्दुल रहमान वीरी की अध्यक्शता में आयोजित अपनी बैठक में बारामूला जिले के लिए 247.14 करोड रु की वार्शिक योजना को मंजूरी दी, जिनमें वर्श 2018-19 के लिए 1394.78 लाख नियमित योजनाओं, 2344.95 लाख ऋण, 19435.83 लाख केन्द्र हिस्से, 1523.83 लाख सीएसएस के लिए राज्य के हिस्से तथा 15.34 लाख राज्य हिस्से ऋण के तौर पर शामिल है। सूचना प्रोद्योगिकी, तकनीकी शिक्शा तथा उच्च शिक्शा मंत्री मौलवी इमरान रजा अंसारी, बागवानी मंत्री सईद बशारत बुखारी, विधायक जावेद हसन बेग, जावर दिलावर मीर, हाजी अब्दुल रशीद, मोहम्मद अब्बास वानी, मोहम्मद शफी, मुज्जफर परे, गुलाम नबी मोंगा, गुज्जर एवं बक्करवाल बोर्ड के उपाध्यक्श विभिन्न विभागों के प्रमुख तथा उपायुक्त डॉ नजीर अहमद नकाश के नेतृत्व में जिला प्रशासन की टीम बैठक में उपस्थित थी। बैठक में सम्बोधित करते हुए वीरी ने महत्वपूर्ण परियोजनाओं में आने वाली बाधाओं तथा लोगों के लाभ हेतु सेवा क्शेत्र को मजबूत बनाने की आवश्यकता पर बल दिया।
संसाधनों का विवेकपूर्ण ढंग से उपयोग करने की आवश्यकता पर बल देते हुए अध्यक्श ने अधिकारियों से विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत आवंटित नीधि का उचित उपयोग करने हेतु समर्पित प्रयास करने के लिए कहा। उन्होंने सम्बंधित एचओडी को विकास कार्यो गुणवत्ता और गति की निगरानी हेतु नियमित क्शेत्रीय दौरे करने के निर्देश दिये। इसी बीच अपने निर्वाचन क्शेत्रों के मुद्दों को उठाते हुए विधायकों ने स्कूलों, स्वास्थ्य संस्थानों के स्तर को बढाने, नये सडक सम्पर्क तथा मौजूदा पीएमजीएसवाई सडकों के रखरखाव, कृषि तथा सम्बंधित क्शेत्रों के प्रोत्साहन, बिजली परिदृश्य, पेयजल, सिंचाई सुविधाओं में सुधार, क्शमता स्थलों पर पर्यटन ढांचे के निर्माण की मांग रखी। इससे पूर्व उपायुक्त ने पिछली वित्त्य वर्शीय योजना के अंतर्गत दर्ज की गई उपलब्धियों की जानकारी देते हुए कहा कि 254.35 करोड रु की उपलब्ध राशि में से 134 करोड रु का व्यय हुआ है। उपायुक्त ने पीएमजीएसवाई, आरएंडबी, ग्रामीण विकास तथा अन्यों के अंतर्गत पूरे किये गये तथा चालू सडकों, पुलों, स्कूली भवनों के कार्यो की विस्तृत जानकारी भी दी।