5 Dariya News

कविन्द्र गुप्ता ने छात्रों को नैतिक मूल्य प्रदान करने पर बल दिया

5 Dariya News

जम्मू 16-May-2018

उपमुख्यमंत्री कविन्द्र गुप्ता ने सैनिक कालोनी में ब्रिटिश इंटरनेशनल स्कूल द्वारा आयोजित समारोह के दौरान सम्बोधित करते हुए कहा कि स्कूलों को समाज में पवित्र स्थान माना गया है जो राश्ट्र के भविश्य का आकार देने में अपनी भूमिका निभाते हैं तथा छात्रों को गुणवत्ता वाली शिक्शा प्रदान करने के अलावा उनके मध्य नैतिक मूल्यों को बढावा देना हमारा प्रथम प्रयास होना चाहिए। जनसभा को सम्बोधित करते हुए कविन्द्र गुप्ता ने कहा कि राजयभर के शिक्शा संस्थान शिक्शा की किरण फैलाने में तथा छात्रों को भविश्य के नेता बनाने में एक सराहनीय कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि छात्रों के व्यक्तित्तव को आकार देने के लिए शिक्शिक और अभिभावक दोनों की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने क्शेत्रीय भाशा के प्रोत्साहन तथा विश्व स्तर पर डोगरी भाषा को बढावा देने के लिए सामुहिक प्रयास करने की आवश्यकता पर भी बल दिया। उपमुख्यमंत्री ने छात्रों के लिए शिक्शा के अद्भूत पर्यावरण के लिए स्कूल प्रशासन को बधाई दी। इसी बीच छात्रों ने इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। ब्रिटिश इंटरनेशनल एकेडमी के प्रतिनिधी, अन्य गणमान्य, अभिभावक तथा छात्र भी समारोह पर उपस्थित थे।